By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को आधुनिक डिजिटल तकनीक देकर उन्हें सशक्त और क्षमतावान बनाया है-उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को आधुनिक डिजिटल तकनीक देकर उन्हें सशक्त और क्षमतावान बनाया है-उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को आधुनिक डिजिटल तकनीक देकर उन्हें सशक्त और क्षमतावान बनाया है-उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल

The Hill India News
Last updated: December 14, 2022 1:30 pm
The Hill India News
Published: December 14, 2022
Share
SHARE

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए क़दमों के बारे में प्रेस वार्ता को किया संबोधित

मोदी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बीज से बाजार तक एक नई अवधारणा बनाई है जिसमें डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन एक चमत्कार साबित हुआ

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों को आधुनिक डिजिटल तकनीक देकर उन्हें सशक्त और क्षमतावान बनाया है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए अनेक क़दमों के बारे में आज नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से किसान कई तरह की परेशानियों से बच गए हैं और लूट-भ्रष्टाचार और बिचौलियों से उन्हें मुक्ति मिली है।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि डिजिटलाइजेशन के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि अब सीधे किसानों तक पहुंचने लगी है, जिससे किसानों को कारोबार करने के नए मौके मुहैया हुए हैं और वे उनका फायदा उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बीज से बाजार तक एक नई अवधारणा बनाई है जिसमें डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन एक चमत्कार साबित हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस मिशन ने किसान की परिस्थितयों और जीवनस्तर में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि ई-नाम मंडी के जरिए देशभर में 1.74 करोड़ से अधिक किसानों को जोड़ा गया है और 2.36 लाख व्यापारों को ई-नाम के जरिए पंजीकृत किया गया है, जिनके माध्यम से 2.22 लाख करोड़ रूपयों का व्यापार हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के 11.37 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है और इस योजना के माध्यम से इन किसानों के खाते में 2.16 लाख करोड़ रूपए सीधे जमा कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति के बाद किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी काफी लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट के जरिए किसानों की फसल की देखभाल की गई। श्री पटेल ने कहा कि वर्ष 2021-22 में इस योजना के लिए 16 हजार करोड़ रूपए आवंटित हुए और 2016 से 2022 तक 38 करोड़ किसानों को इस योजना में पंजीकृत किया गया और 1,28,522 करोड़ रूपए से अधिक क्लेम का भुगतान किया गया, जबकि 25,185 करोड़ रूपए किसानों द्वारा बीमा प्रीमियम के रूप में दिए गए। श्री पटेल ने कहा कि किसान उत्पादक संघ के तहत 3,855 से भी ज्यादा एफपीओ रजिस्टर्ड किए गए, सॉयल हेल्थ कार्ड के अंतर्गत 22.71 करोड़ कार्ड बनाए गए और देशभर में 11 हजार 531 टेस्टिंग प्रयोगशालाएँ मंजूर की गईं।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि पिछली सरकार के समय में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का आवंटन 6,057 करोड़ रूपए था जबकि मोदी सरकार ने इस योजना में करीब 136 फीसदी का इजाफा करते हुए इसे बढ़ाकर 15,511 करोड़ रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि माइक्रो इरिगेशन फंड के तहत 17.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए 4710.96 करोड़ रूपयों की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 5,000 करोड़ रूपए की प्रारंभिक राशि से नाबार्ड में एक सूक्ष्म सिंचाई कोष बनाया गया है और कार्पस फंड 10,000 करोड़ रूपए रखा गया है। श्री पटेल ने ये भी बताया कि पिछली सरकार के समय में कृषि ऋण प्रवाह 7.3 लाख करोड़ रूपए था केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने  बढ़ाकर 2022-23 में 18.5 लाख करोड़ रूपए कर दिया है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत पिछली सरकार के समय में 6.46 करोड़ किसान थे, लेकिन आज 9.28 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि पिछली सरकार के समय में खाद सब्सिडी (फर्टिलाइजर) 41,853 करोड़ रूपए थी जिसे बढ़ाकर मोदी सरकार द्वारा 62,151 करोड़ रूपए (cumulative) यूरिया पर और 40,073 करोड़ रूपए (cumulative) नॉन यूरिया पर कर दिया गया है। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ही किसान रेल की अवधारणा शुरू की, जिसके अंतर्गत देशभर में 167 रूट्स पर 2359 रेलों के फेरे लगे और 7.88 लाख टन से ज्यादा कृषि उत्पाद ढोया गया। उन्होंने बताया कि किसान उड़ान के तहत 33 कार्गो टर्मिनल्स से 12 से ज्यादा कृषि उत्पादों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि डिजिटल क्रांति के बाद किसानों को बैंको के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और अब हर बैंक से एनओसी लाने की परेसानी से भी किसानों को निजात मिल गई है। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत खाद्यान्नों का निर्यात कर रहा है और मोटा अनाज, चावल, चीनी, दूध आदि में भारत निर्यात में नए रिकार्ड बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुआई में एग्री स्टार्ट अप एक नया इतिहास रच रहे हैं। श्री पटेल ने बताया कि पहले कृषि क्षेत्र में केवल 100 स्टार्ट-अप काम कर रहे थे लेकिन पिछले 7-8 सालों में यह संख्या बढ़कर 4,000 से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले केवल दो बड़े फूड पार्क थे लेकिन अब इनकी संख्या 23 हो गई है। श्री पटेल ने कहा कि वर्ष 2021-22 तक ही समयसीमा से काफी पहले भारत ने 10% इथेनॉल ब्लेंडिंग टारगेट को हासिल कर लिया है और इसके परिणामस्वरुप किसानों को 40,600 करोड़ रुपये से अधिक का समय पर भुगतान किया गया है।

प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि विभिन्न संस्थानों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट्स ये साफ पता चलता है कि किसानों की कुल मुद्रास्फीति-समायोजित आय में दो गुना इजाफा हुआ है, या कई राज्यों में यह लगभग दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व में सर्वाधिक कृषि उपज के उत्पादन के मामले में पहले या दूसरे स्थान पर रहता है और 3.75 लाख करोड़ मूल्य की कृषि उपज का रिकॉर्ड निर्यात किया गया है। श्री पटेल ने कहा कि किसान मान धन योजना से देशभर के 23 लाख किसानों को फायदा हुआ है जबकि कृषि इंफ्रा फंड से एक लाख करोड़ रूपए का आवंटन हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा ड्रोन तकनीक में SOP जारी किए जाने से हमारे किसानों को लाभ मिलेगा।

पिछली सरकार और मोदी सरकार की नीतियों में कृषि क्षेत्र का तुलनात्मक विवरण

विषय (वर्ष 2006 से 2014) (वर्ष 2014 से 2022)
कृषि बजट 1,48,162.16 करोड़

(वर्ष 2006 से 2014)

6,21,940.92 करोड़

(वर्ष 2014 से 2022)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि 00 2.16 लाख करोड़
लाभार्थी किसान (किसान सम्मान निधि) 00 11.37 करोड़ किसान
ई-नाम मंडी 00 1260 ई-नाम मंडी।

अक्टूबर 2022 तक 1.74 करोड़ से अधिक किसान।

2.36 लाख ट्रेड पंजीकृत।

2.22 लाख करोड़ का व्यापार दर्ज।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना नगण्य 2021-22 में 16,000 करोड़ रुपए आवंटित।

(1,24,223 करोड़ से अधिक क्लेम का भुगतान)

(जबकि 25,185 करोड़ रुपए किसानों द्वारा बीमा प्रीमियम के रुप में दिए गए )

किसान उत्पादक संघ नगण्य 10,000 किसान।

अक्टुबर 2022 तक 3855 FPO रजिस्टर्ड।

सॉयल हेल्थ कार्ड 00 22.71 करोड़
टेस्टिंग 171 11,531 प्रयोगशालाएं मंजूर
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 6057 15,511 करोड़ (136% वृद्धि)
Micro Irrigation Fund – 17.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हुए 4710.96 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी।
कृषि ऋण प्रवाह 7.3 लाख करोड़ रुपए 18.5 लाख करोड़ रुपए (2022-23)
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) 6.46 करोड़ किसान,

 

9.50 करोड़ किसान
किसान रेल- कुल

कुल रुट्स

 

–

–

 

2359

167

किसान उड़ान- कार्गो टर्मिनल

कृषि उत्पाद

 

–

–

 

33

12

You Might Also Like

Uttarakhand: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में की प्रेस ब्रीफिंग, जांच के बाद पाए गए इतने नामांकन वैध
AIUDF के नेता बदरुद्दीन अजमल आज असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा से मिले, क्या कारण था जानें…
Uttarakhand: CM धामी ने राजस्व प्राप्ति एवं आय के संसाधनों एवं वृद्धि के संबंध में गहनता उच्चाधिकारियों के साथ करी समीक्षा
उत्तर प्रदेश: ‘बिना अपमान के इरादे के जाति से बुलाना SC/ST एक्ट के तहत अपराध नहीं’, इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
लद्दाख : सेना प्रमुख ने लद्दाख का दौरा किया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
मक्का के आसमान में हूती ड्रोन से मचा हड़कंप, सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट; पाकिस्तान की चुप्पी के बीच ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर उठे सवाल
औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन, स्मार्ट लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप; 4 दिन काम और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर चर्चा
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?