By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : गांधी जयंती की पूर्व-संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : गांधी जयंती की पूर्व-संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : गांधी जयंती की पूर्व-संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

Rajesh Dabral
Last updated: October 2, 2022 6:47 am
Rajesh Dabral
Published: October 1, 2022
Share
SHARE

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा,  “महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

गांधी जयंती हम सभी के लिए उनके प्रेरक जीवन के मूल्यों – शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर है।  इस वर्ष इसे मनाना एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि राष्ट्र स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह समय हम सभी के लिए गांधीजी के सपनों के भारत को आकार देने की दिशा में काम करने का है।

एक सदी पहले, गांधीजी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोड़ देने के अपने आह्वान से लाखों लोगों को प्रेरित किया था। अभी जो एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण चल रहा है, वह महात्मा के दृष्टिकोण से प्रेरित है। यह उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है। एक स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत उनके सपनों का भारत है। इस संबंध में की गई पहल अब फल दे रही है।

जैसे ही हम आजादी की शताब्दी से पहले अमृत काल में प्रवेश करते हैं, यह जानकर खुशी होती है कि युवा पीढ़ी भी गांधीजी के कार्यों से प्रेरणा ले रही है।  जब दुनिया अधिक से अधिक जटिल चुनौतियों का सामना करने जा रही है, तो उनका जीवन एक प्रकाशस्तंभ के रूप में निरंतर काम करता है, जिससे हमें व्यवधान के बीच समाधान की तलाश करने में मदद मिलती है।

गांधीजी ने पूरी मानवता को उसकी वास्तविक क्षमता दिखाई और करुणा की शक्ति को सिद्ध किया।  आइए हम फिर से उनके मार्ग पर चलने, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने, आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने और देश और दुनिया की प्रगति की दिशा में काम करने का संकल्प लें।”

 

You Might Also Like

महा विकास अघाड़ी के मंत्री और विधायक- मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन करेंगे…
उत्तराखण्ड : सतपाल महाराज , त्रिवेंद्र रावत मेरे घर आते जाते हैं, पर्यटन विभाग में नौकरी लगा दूंगा , और ठग लिए ₹96 लाख
गुजरात :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गांधीनगर में ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक के गुजराती संस्करण का विमोचन कि
Uttarakhand: मिशन निदेशक NHM स्वाति एस भदौरिया ने किया नैनीताल जनपद का दौरा, कई स्वास्थ्य इकाइयों का किया औचक निरीक्षण
उत्तराखंड में सहकारिता से आत्मनिर्भरता की राह: पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने ₹85.14 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?