By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : प्राकृतिक खेती के मिशन पर सभी के सहयोग से बढ़ेंगे आगे- कृषि मंत्री तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : प्राकृतिक खेती के मिशन पर सभी के सहयोग से बढ़ेंगे आगे- कृषि मंत्री तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : प्राकृतिक खेती के मिशन पर सभी के सहयोग से बढ़ेंगे आगे- कृषि मंत्री तोमर

The Hill India News
Last updated: November 3, 2022 2:39 pm
The Hill India News
Published: November 3, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन की संचालन समिति की बैठक

पोर्टल लोकार्पित, किसानों को मिलेगी जानकारी, बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास व जल शक्ति मंत्री भी हुए शामिल

राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन (एनएमएनएफ) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) की पहली बैठक आज कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्री तोमर ने एनएमएनएफ के पोर्टल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश में प्राकृतिक खेती के मिशन पर सभी के सहयोग से आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को राज्य सरकारों व केंद्रीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने व मार्केट लिंक को सक्षम बनाने को कहा, ताकि किसानों को उनके उत्पादों की बिक्री में और ज्यादा आसानी हों। बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह व जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही, केंद्रीय कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा एवं विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

आज लोकार्पित पोर्टल (http://naturalfarming.dac.gov.in/) को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इसमें मिशन, कार्यान्वयन रूपरेखा, संसाधन, कार्यान्वयन प्रगति, किसान पंजीकरण, ब्लॉग आदि के बारे में सभी जानकारी शामिल हैं, जो किसानों के लिए उपयोगी होगी। साथ ही, यह वेबसाइट देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अच्छी पहल की गई है। उन्होंने इस संबंध में अपने सुझाव भी बैठक में दिए। जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गंगा किनारे प्राकृतिक खेती के लिए काम किया जा रहा है। जल शक्ति मंत्रालय ने सहकार भारती के साथ एमओयू करके पहले चरण में 75 सहकार गंगा गांवों को चिन्हित कर रोडमैप बनाया और किसानों को ट्रेनिंग दी गई है।

उ.प्र. के कृषि मंत्री  शाही ने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना प्रारंभ किया गया है। हर विकासखंड में काम करने का लक्ष्य रखा गया है और मास्टर ट्रेनिंग कराई जा चुकी है।

बैठक में बताया गया कि दिसंबर-2021 से 17 राज्यों में 4.78 लाख हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त क्षेत्र प्राकृतिक खेती के तहत लाया गया है। 7.33 लाख किसानों ने प्राकृतिक खेती में पहल की है। किसानों के सेनेटाइजेशन और प्रशिक्षण के लिए लगभग 23 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। चार राज्यों में गंगा नदी के किनारे 1.48 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती को लागू किया जा रहा है।

You Might Also Like

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से बार एसोसिएशन संघर्ष समिति की मुलाकात, समिति गठन और समाधान का आश्वासन
रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी करने के आरोप में वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी हुए गिरफ्तार, गुप्त जगह ले गई पुलिस
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Earthquake: नेपाल में भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, 72 लोगों की मौत, कई मकान जमींदोज
मॉस्को पहुंचे PM मोदी का पुतिन ने किया गर्मजोशी से स्वागत, दोनों नेताओं की मुलाकात पर रहेगी पूरे विश्व की नजर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

आय से अधिक संपत्ति केस में राहुल गांधी को सुप्रीम राहत, इलाहाबाद HC की कार्यवाही पर रोक; SC ने जांच एजेंसियों से पूछा- ‘खुद जांच क्यों नहीं शुरू की?’

The Hill India News
The Hill India News
August 17, 2026
उज्जैन महाकाल मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरिकेडिंग में मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु बेहोश
रांची छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम सोरेन को पत्र, बोले- ‘युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज’, छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात की अपील
यूपी में संविदा कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 1 लाख नई भर्तियों की तैयारी, मौजूदा कर्मियों की सैलरी में 15 हजार तक बढ़ोतरी का प्लान
भारत के X अकाउंट से निकला ईरान के ‘परमाणु बम’ का फर्जी दावा! कुछ घंटों में इजरायल-अमेरिका तक पहुंचा, नेतन्याहू के भाषण में भी हुआ इस्तेमाल
NTA पर फिर उठे सवाल! UGC NET के 3 पेपर क्यों हुए रद्द? सवालों में स्पेलिंग से लेकर रिपीट प्रश्न तक की गड़बड़ी, अब दोबारा होगी परीक्षा
हिंदू-मुस्लिम नहीं, देश का बचपन और भविष्य खतरे में… स्वामी रामदेव ने आंदोलनों में बच्चों के इस्तेमाल पर जताई चिंता
थारू समाज की चौपाल में सीएम धामी ने सुनीं समस्याएं, बोले- हर परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता
Box Office: संडे को ‘आवारापन 2’ की धुआंधार कमाई, ‘बंटवारा 1947’ को छोड़ा पीछे; ‘जन्नत 3’ के ऐलान से इमरान हाशमी के फैंस में छाई खुशी
10 मिनट में लॉगआउट, की-बोर्ड ने दिया धोखा… बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा पर बवाल, री-एग्जाम की मांग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?