By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : जनस्‍वास्‍थ्‍य व पोषण के लिए पोषक-अनाज के उत्‍पादों को बढ़ावा देगा भारत- तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : जनस्‍वास्‍थ्‍य व पोषण के लिए पोषक-अनाज के उत्‍पादों को बढ़ावा देगा भारत- तोमर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : जनस्‍वास्‍थ्‍य व पोषण के लिए पोषक-अनाज के उत्‍पादों को बढ़ावा देगा भारत- तोमर

The Hill India News
Last updated: October 26, 2022 3:41 pm
The Hill India News
Published: October 26, 2022
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर की सह-अध्यक्षता में कृषि‍-वानिकी के संबंध में 7वीं आसियान–भारत मंत्री स्तरीय बैठक का आयोजन

कृषि‍ विकास के लिए आसियान देशों के साथ परस्पर घनिष्ठ क्षेत्रीय सहयोग पर भारत का जोर

कृषि‍ एवं वानिकी के संबंध में 7वीं आसियान–भारत मंत्रीस्तरीय बैठक (एआईएमएमएएफ) आज वर्चुअल रूप से आयोजित की गई। बैठक की सह अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने की। बैठक में ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडि‍या, इंडोनेशि‍या, लाओ पी डी आर, मलेशि‍या, म्यांमार, फि‍लीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के कृषि‍ ‍मंत्रियों ने भी भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री  तोमर ने बैठक के दौरान अपने प्रारंभि‍क संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विज़न को दोहराया, जिसमें भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी में आसियान को केंद्र बिंदु में रखा गया है तथा उन्होंने क्षेत्र में टि‍काऊ एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने हेतु, कृषि‍ विकास के लिए आसियान के साथ परस्पर घनिष्ठ क्षेत्रीय सहयोग पर जोर दिया। श्री तोमर ने पोषक खाद्य के रूप में मिलेट (पोषक-अनाज) तथा अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष 2023 के महत्व का उल्लेख करते हुए आसियान सदस्य देशों से आग्रह किया कि वे मिलेट के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं उपभोग को बढ़ाने में भारत के प्रयासों में सहयोग करें। श्री तोमर ने कहा कि लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य और पोषण के लिए पोषक-अनाज के उत्‍पादों को भारत बढ़ावा देगा। पोषक-अनाज पौष्टिक, कम संसाधन आवश्‍यकता वाले व अधिक अनुकूल कृषि-खाद्य प्रणालियों के सृजन में सहायक होते हैं।

बैठक में, आसियान-भारत सहयोग की मध्यावधि‍ कार्ययोजना (वर्ष 2021-2025) के तहत विभि‍न्न कार्यक्रमों तथा गतिविधि‍यों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आसियान–भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ का भी स्वागत किया गया। बैठक में, कृषि‍ एवं वानिकी में आसियान-भारत सहयोग की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। बैठक में कहा गया कि आसियान और भारत में सुरक्षि‍त तथा पौष्टिक कृषि‍ उत्पादों का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करके कोविड-19 महामारी के अभूतपूर्व असर को समाप्त करने के लिए, महामारी के बाद किए जाने वाले रिकवरी उपायों के कार्यान्वयन हेतु आसियान-भारत सहयोग के तहत निरंतर उपाय करना आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने खाद्य सुरक्षा, पोषण, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, डि‍जिटल कृषि‍, प्रकृति-हितैषी कृषि‍, खाद्य प्रसंस्करण, वैल्यू चेन, कृषि‍ विपणन व क्षमता निर्माण में आसियान के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने में प्रतिबद्धता जताई।

You Might Also Like

पंजाब 1988 के बाद की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा, 30 की मौत, AAP सांसद राघव चड्ढा ने की 3.25 करोड़ की मदद का ऐलान
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, शीतकालीन चारधाम यात्रा और संस्कृति संरक्षण पर मुख्य सचिव का विशेष जोर
भारत में पहली बार डिजिटल समुद्री मत्स्य पालन जनगणना की शुरुआत, 12 लाख मछुआरे परिवार होंगे शामिल
स्वामी प्रसाद मौर्य, स्टालिन अब बिहार के शिक्षा मंत्री…, रामचरितमानस और सनातन को लेकर विवादित बयान
नई दिल्ली : योग की सहजता ही इसकी विशेषता : प्रधानमंत्री मोदी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?