By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: New delhi : सरकार विकसित भारत के लिए नवाचार और गुणवत्ता दोनों का समर्थन कर रही है- पीयूष गोयल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > New delhi : सरकार विकसित भारत के लिए नवाचार और गुणवत्ता दोनों का समर्थन कर रही है- पीयूष गोयल
दिल्लीदेश

New delhi : सरकार विकसित भारत के लिए नवाचार और गुणवत्ता दोनों का समर्थन कर रही है- पीयूष गोयल

The Hill India News
Last updated: October 16, 2024 4:15 pm
The Hill India News
Published: October 16, 2024
Share
The Union Minister for Commerce & Industry, Consumer Affairs, Food & Public Distribution and Textiles, Shri Piyush Goyal addressing at the Silver Jubilee Function of Quality Council of India, in Delhi on October 06, 2022.
SHARE

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन प्रतिष्ठान (आईएफक्यूएम) संगोष्ठी में दिए अपने समापन भाषण में उद्योग जगत के दिग्गजों और हितधारकों से आग्रह किया कि वे गुणवत्ता को उद्योग जगत का केंद्रबिंदु बनाएं। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे उत्पाद निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का स्थायी प्रबंध करें और ग्राहकों के लिए इसे विकल्प न बनाएं।

गोयल ने गुणवत्ता को लेकर उद्योग जगत के नेतृत्व में की जा रही पहल के लिए आईएफक्यूएम की प्रशंसा की और कहा कि भारत में लोगों द्वारा गुणवत्ता अपनाने में बदलती मानसिकता सबसे बड़ी बाधा है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा गुणवत्ता को राष्ट्र निर्माण में सरकार के प्रयासों के मूल में रखा है। उन्होंने कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पिछले दो कार्यकाल से प्रधानमंत्री का ‘शून्य दोष और शून्य प्रभाव’ का विजन सबसे आगे रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि हरित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते हुए विकसित भारत बनने की यात्रा में टिकाऊ विनिर्माण अभ्यास, निर्णायक उत्प्रेरक होंगे। एक लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) के बारे में उन्होंने कहा कि इस फंड के माध्यम से सरकार, उद्योग के लिए नवाचार का समर्थन करेगी ताकि विकसित भारत के लिए गुणवत्ता के साथ-साथ इसे भी एक आधार बनाया जा सके।

गोयल ने बताया कि 2014 तक 106 उत्पादों को कवर करने वाले केवल 14 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) थे, जबकि पिछले दशक में सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाकर 732 उत्पादों को कवर करने वाले 174 क्यूसीओ तक कर दी है। खिलौना निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता के प्रभाव पर जोर देते हुए, मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण शुरू करने से निर्यात में वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को विश्व स्तर पर एक ब्रांड के रूप में पहचान दिलाने के लिए गुणवत्ता को सबसे अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। श्री गोयल ने कहा कि अगर उत्पाद भारत से आ रहा है तो उस पर गुणवत्ता की छाप होनी चाहिए और हमारी आकांक्षा इस लक्ष्य को प्राप्त करने की होनी चाहिए।

गोयल ने सरकार के साथ साझेदारी करने और क्यूसीओ इकोसिस्टम के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए उद्योग जगत के नेताओं को आमंत्रित किया। गुणवत्ता को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए उन्होंने उद्योग जगत के दिग्गजों से अपने सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने और तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारियों वाली कंपनियों को सरकार की तकनीकी मानक समितियों की सहायता करने के लिए राजी करने का आग्रह किया। निर्माताओं को अच्छे गुणवत्ता मानकों को अपनाने में आने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण नियामकों के साथ सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत की साझेदारी का भी आह्वान किया।

गोयल ने प्रतिभागियों से विकसित भारत के लिए कर्तव्य की भावना विकसित करने का भी आग्रह किया और कहा कि देश के निर्यात में प्रतिस्पर्धा सब्सिडी से नहीं आएगी बल्कि स्वदेशी उत्पादों के दम पर बने आत्मनिर्भर भारत से आएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता हमारा काम नहीं है, यह हमारा कर्तव्य है।

 

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 की मौत — पीएम मोदी और सीएम नायडू ने जताया दुख
New Delhi : 39th Meeting of the Central Zoo Authority held
इस वर्ष पहली बार नौसेना दिवस समारोह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित किया जा रहा है-रक्षा मंत्रालय
संसद मानसून सत्र 2025: आज पेश होगा स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, SIR मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
TAGGED:developedGovernmentIndiainnovationNew DelhiPiyush Goyalqualitysupporting
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?