By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली: गोवा सरकार ने राज्य के विकास का एक नया खाका तैयार किया है- मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली: गोवा सरकार ने राज्य के विकास का एक नया खाका तैयार किया है- मोदी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली: गोवा सरकार ने राज्य के विकास का एक नया खाका तैयार किया है- मोदी

The Hill India News
Last updated: November 24, 2022 1:02 pm
The Hill India News
Published: November 24, 2022
Share
PM unveils logo, theme and website of India’s G20 presidency via video conferencing, in New Delhi on November 08, 2022.
SHARE

प्रधानमंत्री ने गोवा रोजगार मेले को संबोधित किया

“स्वयंपूर्ण गोवा” का विजन राज्य में बुनियादी सुविधाओं में बेहतर बनाने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाना है”

“आपके जीवन के सबसे अहम 25 वर्ष अब शुरू होने जा रहे हैं, आपके सामने गोवा के विकास के साथ ही 2047 के नए भारत का भी लक्ष्य है”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से गोवा सरकार के रोजगार मेले को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर केन्द्रीय स्तर पर रोजगार मेले की अवधारणा की शुरुआत की थी। यह केन्द्र सरकार के स्तर पर 10 लाख नौकरियां देने के अभियान की शुरुआत थी। तब से, प्रधानमंत्री ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र सरकारों के रोज़गार मेलों को संबोधित किया है और नए भर्ती किए गए लोगों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए एक दिन पहले विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन ओरिएंटेशन पाठ्यक्रमों के लिए एक ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ मॉड्यूल का शुभारंभ भी किया है।

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई दी और टिप्पणी की कि यह रोजगार सृजन की दिशा में गोवा सरकार का एक अहम कदम है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में गोवा पुलिस और अन्य विभागों में और भर्ती अभियान चलाए जायेंगे। उन्होंने कहा, “इससे गोवा पुलिस बल को और मजबूती मिलेगी तथा इसके परिणामस्वरूप नागरिकों और पर्यटकों के लिए सुरक्षा प्रणाली और सुदृढ़ होगी।”

मोदी ने कहा, “पिछले कुछ हफ्तों से देश के विभिन्न राज्यों में लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि केन्द्र सरकार भी हजारों युवाओं को रोजगार दे रही है।” प्रधानमंत्री ने युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अपने स्तर पर इस तरह के रोजगार मेले आयोजित करने की दिशा में डबल इंजन की सरकारों द्वारा शासित राज्यों के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि पिछले आठ वर्षों में केन्द्र सरकार ने गोवा के विकास में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया है। लगभग 3000 करोड़ रुपये की लागत से मोपा में बने हवाई अड्डे के जल्द ही लोकार्पण किए जाने पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में चल रही कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे की विभिन्न परियोजनाओं की तरह ही इस हवाई अड्डे का निर्माण कार्य गोवा के हजारों लोगों के लिए रोजगार का एक प्रमुख स्रोत बन गया है। प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की, “स्वयंपूर्ण गोवा’ का विजन राज्य में बुनियादी सुविधाओं में बेहतर बनाने के साथ – साथ बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाना है।” गोवा पर्यटन मास्टर प्लान एवं नीति का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने गोवा के विकास का एक नया खाका तैयार किया है, जिसने पर्यटन क्षेत्र में निवेश की नई संभावनाएं खोली है और जिससे बड़ी संख्या में रोजगार को बढ़ावा मिला है। पारंपरिक खेती में रोजगार बढ़ाने हेतु गोवा के ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक मजबूती देने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि धान, फल ​​प्रसंस्करण, नारियल, जूट और मसालों का उत्पादन करने वाले किसानों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि इन प्रयासों से गोवा में रोजगार और स्वरोजगार के कई नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

नवनियुक्त लोगों से गोवा के विकास के साथ-साथ देश के विकास के लिए काम करने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की, “आपके जीवन के सबसे अहम 25 वर्ष अब शुरू होने जा रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के अपने विजन पर प्रकाश डालते हुए और 2047 के नए भारत के लक्ष्य को सामने रखते हुए अपने संबोधन का समापन किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “आपके सामने गोवा के विकास के साथ ही 2047 के नए भारत का भी लक्ष्य है। मुझे विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ अपने कर्तव्य पथ का अनुसरण करते रहेंगे।”

You Might Also Like

Uttarakhand: ‘पर्वतीय शैली के आधार पर हो पंचायत भवनों का निर्माण, प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम’ -मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड: देहरादून को मिला राज्य का प्रथम मॉडल टीकाकारण केन्द्र
VC चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ, 192 युनिवर्सिटी के कुलपतियों ने लिखा खत
नई दिल्ली :सारे जहाँ से अच्छा, डिजिटल इंडिया हमारा : राजीव चंद्रशेखर
Uttarakhand: ‘दून बुक फेस्टिवल-2026’ का आगाज: सीएम धामी ने कई किताबों का किया विमोचन 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

जेपी नड्डा और CJP के बीच बैठक: ‘धरना प्रदर्शन समाप्त’ करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन बड़ी शर्तें, दिल्ली में तनाव बरकरार

The Hill India News
The Hill India News
July 20, 2026
बदरीनाथ धाम दान चोरी मामला: गणेश गोदियाल और BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी में आर-पार, ‘संगठित अपराध’ के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, नई SIT गठित करने के निर्देश, वरिष्ठ IPS अधिकारी करेंगे जांच की अगुवाई
उत्तराखंड में बारिश का कहर: रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में तीन मौतें, भूस्खलन और हादसों से कई जिले प्रभावित
संसद मार्च पर बवाल: CJP प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्ती, नड्डा से वार्ता के बाद खत्म हुआ अनशन, कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
50 कोशिशें, गोल्ड मेडल और टूटा सपना: सरकारी नौकरी की दौड़ में हारकर होनहार इंजीनियर ने दी जान
बरसात में मकड़ी ने काट लिया तो घबराएं नहीं! WHO के तकनीकी सलाहकार ने बताए सही इलाज के तरीके और खतरे के संकेत
उत्तराखंड में सुपरफूड किनोवा की दस्तक: थलीसैंण से शुरू होगा खेती का नया अध्याय, कम पानी में अधिक मुनाफे की उम्मीद
बेटी का भविष्य संवारने निकला परिवार काल के मुंह में समाया: समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसे में 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत
रुद्रप्रयाग में बारिश का रौद्र रूप: उफनाईं अलकनंदा-मंदाकिनी, हाईवे बंद, भूस्खलन से बढ़ा खतरा; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?