
दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि केजरीवाल का वजन गिरफ्तारी के बाद से साढ़े 4 किलो घट गया है। हलाकि तिहाड़ सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल बिल्कुल स्वस्थ है। तिहाड़ के डॉक्टर्स ने उनकी सेहत को लेकर कोई चिंता जाहिर नहीं की है। वो अपना डेली रुटीन का काम कर रहे हैं, खाना भी खा रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल एक severe diabetic हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे।
गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है।
अगर…
— Atishi (@AtishiAAP) April 3, 2024
आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल एक गंभीर डायबिटिक हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।’