By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : ऑटो एक्सपो-2023 “एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी” थीम पर आयोजित किया जा रहा है -हरदीप एस पुरी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : ऑटो एक्सपो-2023 “एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी” थीम पर आयोजित किया जा रहा है -हरदीप एस पुरी
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : ऑटो एक्सपो-2023 “एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी” थीम पर आयोजित किया जा रहा है -हरदीप एस पुरी

The Hill India News
Last updated: January 13, 2023 12:24 pm
The Hill India News
Published: January 13, 2023
Share
SHARE

ऑटो एक्सपो 2023 में हरदीप एस पुरी ने कहा – भारत विश्व स्तर पर जलवायु परिवर्तन को कम करने में अग्रणी है और ऊर्जा परिवर्तन के अपने एजेंडे पर तेजी से कार्य कर रहा है

आज का कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भारत ऊर्जा की अपनी बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने के बारे में अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए किस सीमा तक नवाचार करने को तैयार है: हरदीप एस पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन को कम करने में अग्रणी है और ऊर्जा परिवर्तन के अपने एजेंडे पर तेजी से कार्य कर रहा है। आज का कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भारत ऊर्जा की अपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा करने के बारे में अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए किस सीमा तक नवाचार करने को तैयार है।

ऑटो एक्सपो-2023 में श्री हरदीप एस पुरी ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए यह आयोजन कल को सुरक्षित, स्वच्छ, जुड़ाव युक्त और साझा बनाने के लिए हमारी तकनीकी क्षमता और गतिशीलता के विजन की एक प्रदर्शनी होगा। दर्शकों के लिए यह इको-सिस्टम की गतिशीलता का अनुभव प्रदान करेगा जो रोजाना सामने आ रहा है और हमारी सभी जरूरतों के लिए बेहतर समाधान भी प्रस्तुत कर रहा है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और अन्य हितधारकों के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराएगा।

“एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी” थीम के साथ इस ऑटो एक्सपो- 2023 का आयोजन ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) तथा सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) द्वारा किया जा रहा है।

इस आयोजन में 100 से अधिक कंपनियों और 30000 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति का अनुमान है। उन्होंने ने जोर देकर कहा कि यह कार्यक्रम सहायक और निवेश अनुकूल माहौल के साथ भारत को वैश्विक आर्थिक विकास के इंजन और वैश्विक खपत के चालक के रूप में प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

भारत द्वारा इथेनॉल सम्मिश्रण के बारे में की गई प्रगति के बारे में बातचीत करते हुए श्री हरदीप पुरी ने कहा 2013-14 में पेट्रोल में इथेनॉल सम्मिश्रण 1.53 प्रतिशत था जिसे 2022 में बढ़ाकर 10.17 प्रतिशत कर दिया गया है। यह नवंबर 2022 की समय सीमा से अधिक है। 2025-26 से 2030 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण लक्ष्य प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा में बढ़ोत्तरी हुई है बल्कि 41,500 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत भी हुई है और 27 लाख मीट्रिक टन जीएचजी का उत्सर्जन कम हुआ है। इसके अलावा और इससे 40,600 करोड़ रुपये से अधिक के त्वरित भुगतान के कारण साथ किसान लाभान्वित हुए हैं।

श्री हरदीप सिंह पुरी ने सुरक्षा जमा राशि को 5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किए जाने का भी उल्लेख किया और कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, जैव ईंधन पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने से इथेनॉल आपूर्तिकर्ताओं को 400 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

उन्हों ने कहा कि सरकार देश में हरियाणा के पानीपत (पराली), पंजाब के बठिंडा, ओडिशा के बरगढ़ (पराली), असम के नुमालीगढ़ (बांस) और कर्नाटक के देवनगेरे में पांच 2जी इथेनॉल बायो-रिफाइनरी स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारत जी20 की अध्यक्षता के दौरान अमेरिका और ब्राजील के साथ जैव ईंधन पर एक वैश्विक गठबंधन भी शुरू कर रहा है।

अपने समापन संबोधन में श्री हरदीप पुरी ने 6 से 8 फरवरी 2023 तक बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (बीआईईसी), बेंगलुरु में आयोजित होने वाले भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) में भाग लेने के लिए ऊर्जा क्षेत्र के सभी हितधारकों को आमंत्रित किया। आईईडब्ल्यू का पहला संस्करण ‘विकास, सहयोग और परिवर्तन’ की थीम पर आधारित है और इसमें 30 से अधिक ऊर्जा मंत्रियों, 50 से अधिक वैश्विक कंपनियों के सीईओ, 650 प्रदर्शकों और 30000 से अधिक दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

भारत-चीन रिश्तों में नई उड़ान: अक्टूबर के अंत तक शुरू होंगी सीधी फ्लाइट्स, कोविड के बाद पहली बार होगा सीधा हवाई संपर्क
तीन दशक बाद मिला इंसाफ: फर्जी एनकाउंटर केस में SSP-DSP समेत पांच पूर्व पुलिस अधिकारी दोषी करार
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जनजातीय शोध संस्थान’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम, ‘जनजातीय महोत्सव’ में प्रतिभाग 
अरुणाचल: तवांग में भारतीय सेना का चीता चॉपर क्रैश, एक अधिकारी की मौत
4 मई को जीत का जश्न, मिठाई और झालमुड़ी बंटेगी: बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

The Hill India News
The Hill India News
July 28, 2026
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! 2 साल से ज्यादा की देरी पर कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी, मोदी सरकार ला रही बड़ा कानून
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 से पहले संत समाज में महासंग्राम: अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर ‘असली-नकली देवताओं’ तक छिड़ी जंग, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर मंडराने लगे सवाल
रुद्रपुर गैंगरेप केस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस कस्टडी से भागे दो आरोपी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: 158 सड़कें बंद, 28 लोगों की मौत, चारधाम यात्रा पर भी लगा ब्रेक; पहाड़ से मैदान तक जनजीवन बेहाल
‘सरकार झुकती नहीं थी, लेकिन छात्रों ने झुका दिया’… पेपर लीक पर लोकसभा में अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीबों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती सरकार
‘बटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: क्या सनी देओल फिर रच पाएंगे ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसा इतिहास? देशभक्ति, दर्द और इंसानियत की भावुक कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
’21 छात्रों ने जान गंवाई और आपने मंत्री का सम्मान किया’… लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला, पेपर लीक से लेकर छात्र आंदोलन तक उठाए बड़े सवाल
जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; कई प्रांतों में हाई अलर्ट, बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश: ‘18 साल से कम छात्रों को तुरंत रिहा करें’, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर कार्रवाई पर रोक; जंतर-मंतर मामले में हाई लेवल जांच के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?