By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक ने नाराजगी व्यक्त कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक ने नाराजगी व्यक्त कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तराखंड

मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक ने नाराजगी व्यक्त कर विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: May 9, 2023 6:04 am
The Hill India Desk
Published: May 9, 2023
Share
SHARE

देहरादून @ शगुफ्ता परवीन : सांसद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र/पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक मंथन सभागार राजपुर रोड में आयेजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एमडीडीए, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, स्वास्थ्य, जल संस्थान/जल निगम, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, मनरेगा, सिंचाई सहित 30 विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।

सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग 307 डाट काली देहरादून, राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पांवटा साहिब-बल्लूपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग सेवन झाझरा से दिल्ली एक्सप्रैस वे, आशारोड़ी भाग के 4 लेन ग्रीन फील्ड रोड़ कनेक्टिविटी, राष्ट्रीय राजमार्ग 7(स्पर) भानियावाला जौलीग्रान्ट ऋषिकेश तक के भाग के 4 लेन चौड़ीकरण समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि कार्यां में तेजी लाई जाए। उन्होंने आईएसबीटी के समीप संचालित ड्रेनेज कार्यां की धीमी गति का कारण जानने पर विद्युत लाइन शिफ्ट के कार्य गतिमान होने के फलस्वरूप सड़क निर्माण न होने की बात कही गई, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाइन तत्काल शिफ्ट करने तथा लोनिवि को दो सप्ताह के भीतर सड़क सुधारीकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही भोपालपानी एवं बड़ासी में क्षतिग्रस्त पुल के कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जोगीवाला में अतिक्रमण पूर्ण रूप से न हटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने मथुरावाला चांचक रिंग रोड़ सर्वे कार्यों में देरी पर जिलाधिकारी को व्यक्तिगत रूप से देखते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोल घाटी से त्रिवेणी घाट तक संचालित कार्यां को रात-दिन संचालित करते हुए यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में अंडर पास की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा। साथ ही निर्देशित किया कि अजबपुर से आईएसबीटी एवं मौहकमपुर से आईएसबीटी तक के कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रायवाला क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना हेतु खोदी गई सड़क का निर्माण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क खुदाई की अनुमति से पूर्व संबंधित विभाग से सड़क निर्माण/मरम्मत की धनराशि प्राप्त कर ली जाए, ताकि निर्माण कार्यों के तत्काल बाद सड़क सुधारीकरण किया जा सके। साथ ही कार्यों को युद्वस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एमडीडीए एवं नगर निगम को प्रभावी कार्य योजना बनाते हुए अवैध अतिक्रमण एवं अनियोजित निर्माण पर लगाने के निर्देश देते हुए देहरादून शहर को स्मार्ट बनाने को कहा। साथ ही एमडीडीए, नगर निगम एवं जिला प्रशासन टास्कफोर्स बनाकर अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने एमडीडीए द्वारा निर्माणधीन आवासीय परियोजना की जानकारी लेने पर उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया कि ट्रांसपोर्ट नगर एवं आमवाला में आवासीय परियोजना पूर्ण कर ली गई है। जबकि धौलास में लाटरी प्रक्रिया की गई है। नगर निगम के साथ सत्यापन की कार्यवाही संचालित की जा रही है।

उन्होंने कृषि, उद्यान, मंडी की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि राज्य एवं जनपद को फल, सब्जी, दूग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु कार्य करें। इसके लिए कृषि, उद्यान, मंडी विभाग सहकारिता विभाग के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्य योजना बनाए तथा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को विभागों को लक्ष्य बांटने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में संचालित औधोगिक आस्थानों से दो प्रतिशत सीएसआर फण्ड लिया जाए जिसे संबंधित क्षेत्र के विकास में व्यय किया जाए।

सांसद ने टपकेश्वर में तमसा नदी में संस्थानों एवं रेस्टोरेंट के वेस्ट वाटर को रोकने तथा सचिव कैन्ट एवं सम्बन्धितों को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही सचिव पेयजल को दूरभाष पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कैन्ट क्षेत्र सीवर एवं सफाई कार्यों हेतु नमामि गंगा से धनराशि हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

बैठक उपरान्त जिलाधिकारी सोनिका ने सांसद/पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार का आभार व्यक्त किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करें। तथा शासकीय योजनाओं को धरातल पर लाने हेतु युद्धस्तर पर कार्य संचालित करें।

बैठक में मेयर नगर निगम सुनील उनियाल गामा, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, धर्मपुर विनोद चमोली, डोईवाला बृज भूषण गैरोला, जिलाधिकारी सोनिका, महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी नितीशमणी त्रिपाठी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर सी तिवारी सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

स्कॉर्पियो खाई में गिरी, मां की मौत बेटा गंभीर
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने की भेट
रक्षाबंधन समारोह 2025: मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज, महिलाओं के सशक्तिकरण को बताया अपना संकल्प
Uttrakhand : डॉ0 धन सिंह रावत ने अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
नशे के खिलाफ उत्तराखंड STF का बड़ा दांव! सूचना देने वाले को मिलेगा ₹2.40 लाख तक इनाम, आपकी एक खबर खोल सकती है ड्रग्स तस्करों का पूरा नेटवर्क
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून में प्राथमिक शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन! 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच, बैरिकेडिंग पर रोकी गई रैली

The Hill India News
The Hill India News
October 24, 2026
एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए आने वालों को झटका! अब पार्किंग के भी देने होंगे पैसे, दोपहिया के ₹20 और कार के ₹40 शुल्क; व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
बदरी-केदार धाम पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, परिवार संग किए दर्शन; स्वच्छ और नशामुक्त देवभूमि बनाने का दिया संदेश
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 11 साल पहले छोड़ेंगे IFS सेवा! VRS की घोषणा से वन विभाग में हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड में चुनावी जंग तेज! कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ के जवाब में BJP निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’, धामी ने किया बड़ा ऐलान
SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?