By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

Rajesh Dabral
Last updated: September 9, 2022 3:55 pm
Rajesh Dabral
Published: September 9, 2022
Share
The Managing Director, International Monetary Fund (IMF), Ms. Kristalina Georgieva, calling on the President, Smt. Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on September 09, 2022.
SHARE

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक  क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने आज (9 सितंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन में सुश्री जॉर्जीवा का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया कोविड महामारी के तीसरे वर्ष से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि आईएमएफ और विश्व बैंक जैसे बहुपक्षीय संस्थानों द्वारा कई कम आय वाले देशों को उल्लेखनीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा प्रणाली की स्थिरता बनाए रखने में आईएमएफ को एक अहम भूमिका निभानी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का दुनिया में ऊंचा स्थान है। हमारे देश में स्टार्ट-अप की सफलता, विशेष रूप से यूनिकॉर्न की बढ़ती संख्या, हमारी औद्योगिक प्रगति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे भी अधिक खुशी की बात यह है कि हमारे देश का विकास और अधिक समावेशी होता जा रहा है तथा क्षेत्रीय विषमताएं भी कम हो रही हैं। आज के भारत का मूल मंत्र है करुणा – वंचितों के लिए, करुणा – जरूरतमंदों के लिए और  हाशिए के लोगों के लिए।

भारत में 2023 में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि जी-20 में बहुपक्षीय सहयोग विविधता को ध्यान में रखते हुए समावेश और लचीलेपन के सिद्धांतों पर आधारित होना चाहिए। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भारत की अध्‍यक्षता के दौरान जी-20 फोरम सभी के लिए एक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और समृद्ध दुनिया के निर्माण की दिशा में बहुपक्षवाद एवं वैश्विक प्रशासन को और मजबूत बनाने हेतु प्रयास करने की आकांक्षा के साथ आगे बढ़ेगा।

 

You Might Also Like

EVM तोड़ने वाले विधायक को अंतरिम संरक्षण देने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, ‘सिस्टम का मजाक बना कर रख दिया है’
उत्तराखंड में बाल देखरेख संस्थाओं का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, आंगनबाड़ियों में FRS से ही बंटेगा टेक होम राशन; मुख्य सचिव के कड़े निर्देश
RCB ने रचा इतिहास, 17 साल बाद पहला आईपीएल खिताब जीता पंजाब को 6 रनों से हराया
नई दिल्ली : शाही परिवार ने क्या हमारे राष्ट्रपति का अपमान किया प्रधानमंत्री मोदी बोले
नई दिल्ली : ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं – २०२१ की विस्तृत रिपोर्ट देखें
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा, मानव सुथार की घातक गेंदबाजी से भारत 1-0 से आगे

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका खारिज
यूपी में बनेगी 500 एकड़ की ‘जापान सिटी’! ₹3,191 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
गैंगरेप के दोषी शबीर अहमद को लेने से पाकिस्तान का इनकार, ब्रिटेन को दी सहयोग रोकने की धमकी; 14 साल जेल काट चुका है आरोपी
TRE-4 का नोटिफिकेशन आया, फिर भी छात्रों का गुस्सा बरकरार! एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग, सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में कुदरत का कहर! भारी भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त, 9वें जत्थे की एंट्री के बीच BRO ने संभाला मोर्चा
पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM पैदल चला पति, पहाड़ की दर्दनाक तस्वीर ने झकझोरा; CM धामी से बोला- ‘सड़क दे दीजिए साहब’
‘पैसे खत्म हो गए, अब प्राइवेट नौकरी करूंगा’, शहजाद पूनावाला ने बताया क्यों छोड़ी BJP, बोले- विचारधारा आज भी वही है
LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?