By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Dehradun: उत्‍तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल, 22 आइएएस समेत 36 अधिकारियों के बदले दायित्व
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Dehradun: उत्‍तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल, 22 आइएएस समेत 36 अधिकारियों के बदले दायित्व
उत्तराखंडफीचर्ड

Dehradun: उत्‍तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल, 22 आइएएस समेत 36 अधिकारियों के बदले दायित्व

The Hill India News
Last updated: June 30, 2023 2:39 am
The Hill India News
Published: June 30, 2023
Share
SHARE

देहरादून: शासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आएएएस समेत 36 अधिकारियों के पदभार में बदलाव कर दिया. शासन ने आइएएस उदयराज सिंह को ऊधमसिंह नगर का नया जिलाधिकारी बनाया है. वह आइएएस युगल किशोर पंत का स्थान लेंगे. इसके अलावा शासन ने सचिवालय सेवा के आठ, वित्त सेवा के एक और पांच पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है. गुरुवार को धामी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया. कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से अध्यक्ष परिवहन निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई. उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे. प्रमुख सचिव एल फैनई से समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण का जिम्मा वापस लेते हुए उन्हें अध्यक्ष परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अध्ययन अवकाश से वापस लौटीं राधिका झा को समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, सचिव हरि चंद्र सेमवाल से निदेशक आइसीडीएस का जिम्मा वापस लेते हुए उन्हें महानिदेशक संस्कृति का पदभार सौंपा गया है. सचिव चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उतराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी का पदभार दिया गया है. सचिव डा आर राजेश कुमार से एनएचएम का पदभार वापस लेते हुए सीइओ पीएमजीएसवाई की जिम्मेदारी दी गई है. उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे. जिलाधिकारी ऊधमसिंह रहे युगल किशोर पंत को अपर सचिव पर्यटन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आइएएस रणवीर सिंह चौहान से संस्कृति विभाग का जिम्मा वापस लेते हुए अपर सचिव पेयजल व प्रोजेक्ट डायरेक्टर नमामि गंगे व केएफडब्लू का जिम्मा दिया गया है. जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज गर्ब्याल से उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का पदभार वापस लेते हुए आइएएस अंशुल सिंह को सौंपा गया है. आइएएस रंजना से निदेशक पेयजल का पदभार वापस लिया गया है. अपर सचिव योगेंद्र यादव को समाज कल्याण एवं आयुक्त निशक्तजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह को निदेशक स्वजल का पदभार दिया गया है. अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अपर सचिव रोहित मीणा को मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है.

अपर सचिव नवनीत पांडेय को निदेशक आइएसडीएस और निदेशक महिला कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है. अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गन्ना चीनी एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का पदभार सौंपा गया है. अपर सचिव रुचि मोहन रयाल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं आयुक्त नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है. अपर सचिव नमामि बंसल को चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा का जिम्मा दिया गया है. सचिवालय सेवा से अपर सचिव मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा तथा गोपन की जिम्मेदारी दी गई है. अपर सचिव राजेंद्र सिंह को संस्कृति एवं धर्मस्व का जिम्मा दिया गया है. अपर सचिव लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव राज्य संपत्ति एवं राज्य संपत्ति अधिकारी का पदभार सौंपा गया है. अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत को सचिवालय प्रशासन, एवं सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी दी गई है.

अपर सचिव ओमकार सिंह से गोपन की जिम्मेदारी वापस ली गई है. अपर सचिव अतर सिंह को आवास का भी जिम्मा दिया गया है. अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी से समाज कल्याण का जिम्मा वापस लिया गया है. अपर सचिव मायावती ढकरियाल से आवास और वित्त सेवा तथा अपर सचिव अरुणेंद्र सिंह से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है. पीसीएस संवर्ग से अपर सचिव रवनीत चीमा को कृषि एवं कृषक कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अपर सचिव प्रताप सिंह शाह से राज्य संपत्ति विभाग वापस लिया गया है. पीसीएस बीएल फिरमाल को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग की जिम्मेदारी दी गई है. पीसीएस बीएस चलाल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है. और पीसीएस रामदत्त पालीवाल को निदेशक प्रशासन व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है.

 

 

 

You Might Also Like

Dehradun: गुमानीवाला चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज का सफाई व एलाइनमेंट कार्य 80% पूर्ण, डीएम सविन बंसल खुद कर रहे निगरानी
सॉरी मां-पापा… शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं आपके ओल्ड एज में मदद नहीं कर पाया’
उत्तराखंड में ऐतिहासिक दिन: जानसू टनल का सफल ब्रेकथ्रू, देश की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट सुरंग बनी
बेलगावी नदी में बूढ़े किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
IMD Weather Forecast: इन 3 राज्‍यों में तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, मौसम का ताजा अपडेट
TAGGED:36 officersBig Breakingincluding 22 IASMajor reshufflereplacementUttarakhand government
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
सृष्टि कंडारी मौत मामला: अब CB-CID करेगी हर पहलू की जांच, सीएम धामी के बड़े फैसले से बढ़ी न्याय की उम्मीद; देवप्रयाग विधायक की मांग पर हुई कार्रवाई
देहरादून की चर्चित सृष्टि कंडारी मौत मामला: पति और ननद गिरफ्तार, सास की भूमिका जांच के घेरे में; वीडियो बना जांच का सबसे अहम सबूत
E20 फ्यूल पर देशभर में सियासी घमासान: केजरीवाल ने सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें, कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल का विकल्प दो, E20 सस्ता करो’
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लखनऊ से वाराणसी और गोरखपुर तक 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, कई ADG को मिली नई जिम्मेदारी
मसूरी में 200 साल पुरानी कब्रगाह पर प्रशासन का एक्शन: अंतिम नमाज स्थल भी हटाया गया, विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय; जानिए पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?