Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

महाराष्ट्र: कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले बोले – टिप्पणी वापस लें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी का मामला अब ओर तूल पकड़ता जा रहा है। कोश्यारी ने कहा कि शिवाजी महाराज अब एक पुराने आदर्श बन गए हैं, अब आप बाबासाहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी को नए आदर्श बना सकते हैं। आज कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्यपाल से अपनी टिप्पणियों को वापस लेने की मांग की।

नाना पटोले ने भाजपा से भी माफी की मांग करते हुए कहा दावा किया कि उसके नेता सुधांशु त्रिवेदी ने शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस महाराष्ट्र में वैचारिक स्वच्छता के लिए काम करेगी और वह समाज सुधारकों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।

नाना पटोले ने यह भी दावा किया भगत सिंह कोश्यारी ने ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने शिवाजी महाराज पर टिप्पणियों के लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने यह कहकर छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी कि उन्होंने कहाँ था कि शिवाजी महाराज मुगल बादशाह औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी। नाना पटोले ने आगे कहा, इसे सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी और राज्यपाल को वापस बुलाना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724