By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Leh: देश के सबसे लम्बे रूट पर दो जून से शुरू होने जा रही बस सेवा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Leh: देश के सबसे लम्बे रूट पर दो जून से शुरू होने जा रही बस सेवा
उत्तराखंडदिल्ली

Leh: देश के सबसे लम्बे रूट पर दो जून से शुरू होने जा रही बस सेवा

The Hill India Desk
Last updated: May 28, 2023 4:42 am
The Hill India Desk
Published: May 28, 2023
Share
SHARE

देश के सबसे लम्बे रूट पर दो जून से बस सेवा शुरू होने जा रही है, यह सफर बेहद रोमांचक रहेगा! लेह से दिल्ली 1,026 किलोमीटर का सफर यात्री मात्र 1,740 रुपये में कर सकेंगे। 30 घंटे की अवधि वाले इस रूट पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व लेह लद्दाख घूमने का अवसर मिलता है।

तीन चालक और दो परिचालक देते हैं सेवाएं, लेह-दिल्ली रूट पर निगम के तीन चालक और दो परिचालक सेवाएं देंगे। लेह से चलने पर पहला चालक बस को केलांग पहुंचाता है।

दूसरा केलांग से बिलासपुर(पहले केलांग से सुंदरनगर तक) व तीसरा चालक बिलासपुर से दिल्ली तक अपनी सेवाएं देगा। इसमें दो परिचालक सेवाएं देते हैं। पहला परिचालक लेह से केलांग तक तो दूसरा केलांग से दिल्ली तक यात्रियों के साथ रहेगा।

विस्तार…पहाड़ी रास्तों के बीच सफर के शौकीन सैलानियों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम का केलांग डिपो दो जून से देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाली रूट लेह-दिल्ली के बीच बस का संचालन करेगा।

निगम प्रबंधन को जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही लेह के लिए बस संचालन शुरू होगा। जिला प्रशासन ने एक जून से मनाली-सरचू-लेह सड़क को सभी वाहनों के खोलने की अनुमति दी है। बशर्ते, उस ओर परिस्थितियां अनुकूल रहें।

गौर रहे कि पिछले वर्ष 15 जून को दिल्ली-मनाली-सरचू-लेह के लिए बस सेवा शुरू हुई थी। इस बार समय से पहले बस शुरू होगी। इससे निगम के नाम एक नया रिकॉर्ड बनेगा।

लेह से दिल्ली 1,026 किलोमीटर का सफर यात्री मात्र 1,740 रुपये में कर सकेंगे। 30 घंटे की अवधि वाले इस रूट पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व लेह लद्दाख घूमने का अवसर मिलता है। इस बार देश-विदेश के पर्यटक जून के शुरुआती दिन में ही लेह-दिल्ली के बीच बस के रोमांचक सफर का आनंद लेंगे।

एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि अगर एक जून को सरचू होते हुए लेह के लिए सभी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है। ऐसे में दो जून से दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

30 घंटों के सफर में दर्रों का आनंद लेंगे यात्री, मनाली-लेह सड़क पर यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला, 17,480 फीट तंगलांगला और 16, 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खुबसूरत नजारों से रूबरू होंगे। पिछले वर्ष इस रूट पर सितंबर में बस सेवा बंद हो गई थी। अब दो जून से बस सेवा दोबारा शुरू होगी।

You Might Also Like

मंत्री सतपाल महाराज ने चमोली हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की 
उत्तराखण्ड: सीएम धामी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
उत्तराखण्ड के लिए भयावह रहेगा 2026 का परिसीमन: पहाड़ी एकता मोर्चा
6 अप्रैल को देहरादून आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड को देंगे सौगात
NCR में बड़ा बदलाव संभव: दिल्ली से 100 किमी तक सिमट सकता है दायरा, हरियाणा के 5 जिले हो सकते हैं बाहर
TAGGED:New DelhiUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे

The Hill India News
The Hill India News
September 2, 2026
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज! 3 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन और नदियों-नालों का बढ़ेगा खतरा
यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! बढ़ी सैलरी, 50 लाख का दुर्घटना बीमा और नौकरी से सीधे हटाने पर रोक
उत्तराखंड के 50 से ज्यादा गांव आज भी ग्रिड बिजली से दूर, अधिकारियों के गांव तक नहीं पहुंची बिजली! जंगल और नियमों के बीच अटका रोशनी का रास्ता
मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुदरत का कहर! पानी वाले बैंड के पास सड़क ध्वस्त, राजधानी से मसूरी का संपर्क टूटा; घंटों फंसे यात्री
यूपी में गंगा-यमुना का रौद्र रूप! प्रयागराज से गाजीपुर तक बाढ़ का खतरा, 18 जिलों में रेड अलर्ट; स्कूल बंद, घाट-मंदिर जलमग्न
ITR Filing Deadline: आज नहीं भरा ITR तो बढ़ सकती है परेशानी! 31 अगस्त के बाद लगेगी लेट फीस, इन 7 गलतियों से रहें सावधान
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने दो शूटरों को मार गिराया; सुबह 4 बजे शामली में हुई मुठभेड़ से मचा हड़कंप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर मुकदमा, SC-ST एक्ट समेत BNS की धाराओं में केस दर्ज; राजनीतिक घमासान तेज
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?