By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: लॉरेंस बिश्नोई का नया प्लान: बेरोजगार युवाओं को बना रहा है निशाना, मुंबई-पुणे अलर्ट पर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > लॉरेंस बिश्नोई का नया प्लान: बेरोजगार युवाओं को बना रहा है निशाना, मुंबई-पुणे अलर्ट पर
क्राइमदेशफीचर्ड

लॉरेंस बिश्नोई का नया प्लान: बेरोजगार युवाओं को बना रहा है निशाना, मुंबई-पुणे अलर्ट पर

The Hill India News
Last updated: April 17, 2025 2:41 pm
The Hill India News
Published: April 17, 2025
Share
SHARE

देशभर में कई आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब अपने गैंग का नेटवर्क महाराष्ट्र तक फैलाने की कोशिश में है। जानकारी के मुताबिक, वह मुंबई और पुणे के बेरोजगार और अस्थिर युवाओं को अपने गैंग में शामिल करने के मिशन पर काम कर रहा है। जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिश्नोई गैंग बीते कुछ वर्षों में देश के कई राज्यों में पैर जमा चुका है और अब उसकी नजर महाराष्ट्र के युवाओं पर है।

फेम और दबदबे का लालच देकर युवाओं को बना रहा है शिकार

बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग बेरोजगार युवाओं को सोशल मीडिया के ज़रिए टारगेट करती है। युवाओं को जल्दी पैसा कमाने, इलाके में पहचान बनाने और ‘रुतबा’ पाने का सपना दिखाकर उन्हें गैंग में शामिल होने के लिए राज़ी किया जाता है। पहले भी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब से कई युवाओं को इस तरह गैंग में शामिल किया जा चुका है। अब यही रणनीति मुंबई और पुणे जैसे शहरों में अपनाई जा रही है।

पुणे में तेजी से उभरती गैंगवार संस्कृति

एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि पुणे में रियल एस्टेट और जमीन से जुड़े कामों में तेजी के चलते कई छोटी-छोटी आपराधिक गैंग्स उभर आई हैं। इनमें से कई आपसी विवादों, ज़मीन कब्जाने और वसूली जैसे अपराधों में लिप्त हैं। इसी माहौल का फायदा उठाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया बना मुख्य हथियार

जांच एजेंसियों को ऐसे कई संकेत मिले हैं कि लॉरेंस की गैंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल युवाओं को जोड़ने के लिए कर रही है। फर्जी प्रोफाइल्स, मैसेजिंग ऐप्स और वीडियो कॉल्स के ज़रिए युवाओं को टच में लाया जाता है और फिर उन्हें धीरे-धीरे गैंग में शामिल कर लिया जाता है।

मुंबई-पुणे पुलिस अलर्ट पर, कार्रवाई की तैयारी

सूत्रों की मानें तो मुंबई के कुछ युवाओं को लेकर भी संदेह है कि वे इस गैंग के संपर्क में हैं। इनपर पुलिस की नजर बनी हुई है और जांच एजेंसियां सक्रिय रूप से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कर रही हैं। रिक्रूटमेंट की गतिविधियों को रोकने के लिए मुंबई और पुणे पुलिस ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

यह घटनाक्रम न केवल युवाओं को अपराध की ओर धकेलने की साजिश को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अपराधी अपने नेटवर्क को फैला रहे हैं।

 

You Might Also Like

Uttarakhand: आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने देहरादून में ग्रामीणों को दिया आर्थिक स्वावलंबन का मंत्र
उत्तराखण्ड: प्रधानमंत्री मोदी ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन और पूजा अर्चना की
रूस के युद्ध की घोषणा के बाद शेयर बाजार गिरा , सेंसेक्स 1,450 अंकों से ज्यादा टूटा; निफ्टी 450 अंक नीचे…
जेपीसी की बैठक में ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलेमा ने कहा- ‘वक्फ मुसलमानों का मामला, दखल ना दे सरकार…’
उत्तराखंड सरकार ‘Uniform Civil Code’ पर कर सकती है बड़ा एलान
TAGGED:Lawrence BishnoiMumbaiPuneTargetingunemployed youth
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्डमौसम

दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

The Hill India News
The Hill India News
August 4, 2026
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: परवादून में SIR अभियान हेतु 10 सदस्यीय समिति गठित, डोईवाला और ऋषिकेश में बने कंट्रोल रूम
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा एक्शन: चुनाव आयोग ने 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, बोले- “कानूनी लड़ाई लड़ूंगा, डरने वाला नहीं”
“बीजेपी बांकीपुर हार गई, लेकिन कमजोर नहीं हुई”—जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा संदेश, कहा- जनता ही बनाती है, जनता ही हटाती है
यूपी के मदरसों में बड़ा बदलाव: अब नहीं मिलेगी कामिल-फाजिल की डिग्री, केवल 12वीं तक होगी पढ़ाई; योगी कैबिनेट के फैसले से शिक्षा व्यवस्था में नया अध्याय
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?