Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

केजरीवाल ने दी बीजेपी को खुली चुनौती, ‘क्या इंडिया तुम्हारे पिता जी का है? हिम्मत है तो देश का नाम…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने का एक बयान सामने आया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बस्तर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान बीजेपी को टार्गेट करत करते हुए कहा कि क्या इंडिया तुम्हारे पिता जी का है? यह 140 करोड़ लोगों का है। दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि मैं भाजपा को चुनौती देना चाहूंगा, हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाओ। उन्होंने कहा कि पिछले साल तक ये लोग इंडिया के नाम पर कई कार्यक्रम चलाते थे, विपक्ष ने इंडिया नाम रख लिया तो कहते हैं हम इंडिया नाम बदलेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए आगे कहा कि जब वो हमारे जवान शहीद हो रहे थे, हमारे देश के प्रधान मंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंक्षी जश्न मना रहे थे। उन्होंने कहा कि अब चार दिन हो गए हैं (अनंतनाग) मुठभेड़ ऑपरेशन के दौरान उनकी (जवानों) की जान चली गई, लेकिन पीएम मोदी ने एक भी शब्द नहीं कहा। आप क्यों नहीं बोल रहे हैं? क्या आपको दुख महसूस नहीं होता?” उन्होंने कहा कि क्या मजबूरी है, आपके मुंह से जबान क्यों नहीं निकल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724