By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीएम देहरादून की पहल: स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील के लिए ₹89 लाख की योजना स्वीकृत, 2 सप्ताह में किया वादा पूरा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > डीएम देहरादून की पहल: स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील के लिए ₹89 लाख की योजना स्वीकृत, 2 सप्ताह में किया वादा पूरा
उत्तराखंड

डीएम देहरादून की पहल: स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील के लिए ₹89 लाख की योजना स्वीकृत, 2 सप्ताह में किया वादा पूरा

The Hill India News
Last updated: July 4, 2025 2:28 pm
The Hill India News
Published: July 4, 2025
Share
SHARE

देहरादून | 4 जुलाई 2025: जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्कूली बच्चों और भोजन माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहल की है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने 2 सप्ताह के भीतर ₹89 लाख की धनराशि स्वीकृत कर जिला योजना विशेष फंड से जारी कर दी है।

Contents
प्रशासनिक प्रतिबद्धता से बनी “गारंटी”: स्थानीय महिलाओं को भी मिलेगा रोजगार1306 स्कूलों में पीएम पोषण योजना से लाभ, 70,000+ छात्र लाभान्वित2118 भोजन माताएं कार्यरत, अब होगी सहायक भोजन माताओं की भी तैनाती

यह निर्णय उन 42 किचन-विहीन स्कूलों में किचन और स्टोररूम के निर्माण एवं मरम्मत के लिए लिया गया है, जहां मिड-डे मील अब तक बिना उचित व्यवस्था के बन रहा था। डीएम ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि एल्यूमीनियम बर्तनों में खाना बनता न दिखे, और स्टील व आयरन के बर्तनों का ही प्रयोग किया जाए।


प्रशासनिक प्रतिबद्धता से बनी “गारंटी”: स्थानीय महिलाओं को भी मिलेगा रोजगार

डीएम बंसल ने कहा कि “प्रशासन का कमिटमेंट ही गारंटी है”। उन्होंने इस योजना को मुख्यमंत्री की प्रेरणा और प्रभारी मंत्री के सहयोग से रिकॉर्ड समय में स्वीकृति दिलाई।
राज्य में पहली बार देहरादून जिला प्रशासन ने 50 अधिक छात्रसंख्या वाले स्कूलों में एक अतिरिक्त स्थानीय महिला की नियुक्ति की योजना बनाई है, जो भोजन माता की सहायक के रूप में काम करेगी। इससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और मिड-डे मील की साफ-सुथरी, व्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित होगी।695 जीर्ण-शीर्ण किचनों की मरम्मत भी योजना में शामिल

डीएम ने 695 विद्यालयों के जीर्ण-शीर्ण किचनों की मरम्मत को भी जिला योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त और पौष्टिक मिड-डे मील प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भोजन में प्रोटीन, कैलोरी, विटामिन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए.


1306 स्कूलों में पीएम पोषण योजना से लाभ, 70,000+ छात्र लाभान्वित

देहरादून जिले में वर्तमान में 1306 स्कूल पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कवर किए गए हैं, जिनमें प्राथमिक स्तर पर 41,049 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 29,618 छात्र—कुल मिलाकर 70,667 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।

इनमें से 638 विद्यालयों को अक्षय पात्र संस्था द्वारा संचालित केंद्रीकृत किचन से प्रतिदिन खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार, इन छात्रों को प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर भोजन उपलब्ध कराया जाता है।


2118 भोजन माताएं कार्यरत, अब होगी सहायक भोजन माताओं की भी तैनाती

जिले के स्कूलों में वर्तमान में 2118 भोजन माताएं कार्यरत हैं। अब प्रशासन द्वारा अधिक छात्रसंख्या वाले स्कूलों में एक अतिरिक्त स्थानीय महिला को भोजन माता की सहायक के रूप में नियुक्त करने की पहल राज्य में पहली बार की जा रही है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि यह “गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण” से कोई समझौता न करने की दिशा में ठोस कदम है.

You Might Also Like

Uttrakhand : UKPSC के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Uttarakhand: CM धामी ने राजस्व प्राप्ति एवं आय के संसाधनों एवं वृद्धि के संबंध में गहनता उच्चाधिकारियों के साथ करी समीक्षा
उत्तराखंड में ‘महक क्रांति’ के बाद अब ‘माल्टा मिशन’ का आगाज: सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली में भी मचेगी पहाड़ के माल्टा की धूम
उत्तराखण्ड : 5 IPS और 5 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर
उत्तराखंड के चर्चित उद्यान घोटाले में सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सीबीआई जांच रहेगी जारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
देहरादून में म्यूल अकाउंट का बड़ा खेल! 6 बैंकों के ATM से निकले 5.61 लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
लैंसडाउन में जुटेंगे देश के दो बड़े सुरक्षा रणनीतिकार! NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?