By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारत की ऐतिहासिक मेज़बानी: फिलीपींस राष्ट्रपति मार्कोस की पांच दिवसीय भारत यात्रा आज से शुरू
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > भारत की ऐतिहासिक मेज़बानी: फिलीपींस राष्ट्रपति मार्कोस की पांच दिवसीय भारत यात्रा आज से शुरू
फीचर्डविदेश

भारत की ऐतिहासिक मेज़बानी: फिलीपींस राष्ट्रपति मार्कोस की पांच दिवसीय भारत यात्रा आज से शुरू

The Hill India News
Last updated: August 4, 2025 3:10 am
The Hill India News
Published: August 4, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर शनिवार, 4 अगस्त को भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंच रहे हैं। यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने और विशेष रूप से रक्षा, समुद्री सुरक्षा और व्यापारिक सहयोग को और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से हो रहा है। बतौर राष्ट्रपति यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

Contents
पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ताउच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचेगे मार्कोसभारत-फिलीपींस संबंध: 75 वर्षों की साझेदारीसांस्कृतिक संबंधों की भी गहराईरक्षा और समुद्री सहयोग की नई दिशानिगाहें संभावित समझौतों पर

विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक अवसर करार दिया है, जो भारत-फिलीपींस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रही है।


पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता

राष्ट्रपति मार्कोस की यात्रा का मुख्य आकर्षण 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगा। इस दौरान दोनों नेता रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मार्कोस भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट करेंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भी बैठक निर्धारित है।


उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचेगे मार्कोस

इस यात्रा में राष्ट्रपति मार्कोस के साथ उनकी पत्नी और प्रथम महिला लुईस अरनेटा मार्कोस, कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और व्यवसायिक प्रतिनिधियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आ रहा है। वे दिल्ली के अलावा बेंगलुरु में भी विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जहां नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप पर विशेष ध्यान रहेगा।


भारत-फिलीपींस संबंध: 75 वर्षों की साझेदारी

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध नवंबर 1949 में स्थापित हुए थे। तब से अब तक रक्षा, व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, दवाएं, समुद्री सुरक्षा और डिजिटल क्षेत्र में मजबूत भागीदारी बनी है। भारत की “एक्ट ईस्ट नीति“, “विजन सागर” और “हिंद-प्रशांत रणनीति” में फिलीपींस एक महत्वपूर्ण साझेदार है।


सांस्कृतिक संबंधों की भी गहराई

भारत और फिलीपींस के रिश्ते केवल रणनीति और व्यापार तक सीमित नहीं हैं। तागालोग भाषा में संस्कृत मूल के दर्जनों शब्द आज भी प्रचलन में हैं। इसके साथ ही लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख और अगुसन तारा प्रतिमा जैसी पुरातात्विक खोजें, दोनों देशों के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों की पुष्टि करती हैं।


रक्षा और समुद्री सहयोग की नई दिशा

भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा सहयोग तेजी से गहरा हो रहा है। हाल ही में 30 जुलाई को भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत — आईएनएस मैसूर, आईएनएस किल्टन और आईएनएस शक्ति, फिलीपींस दौरे पर पहुंचे और वहां के नौसैनिक पोतों के साथ दक्षिण चीन सागर में संयुक्त गश्त की। यह पहली बार था जब दोनों देशों ने इस रणनीतिक क्षेत्र में साथ गश्त की।

इस पृष्ठभूमि में उम्मीद की जा रही है कि इस दौरे में नई रक्षा संधियों या समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। गौरतलब है कि फिलीपींस, भारत से पहले ही ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की खरीद कर चुका है, जिसकी गति 3,450 किमी/घंटा तक है।


निगाहें संभावित समझौतों पर

फिलीपींस के विदेश मामलों की सहायक सचिव इवांगेलिन ओंग जिमेनेज-डुक्रोक ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति मार्कोस इस यात्रा के दौरान कानून, संस्कृति और तकनीकी सहयोग से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान संभावित रक्षा सहयोग पर टिका है।

राष्ट्रपति मार्कोस की यह यात्रा भारत-फिलीपींस रणनीतिक संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ने वाली है। यह न केवल दोनों देशों के राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देगी, बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा संतुलन को भी और सुदृढ़ करेगी।

You Might Also Like

धामी सरकार ने कार्यकर्ताओं को दिया चैत्र नवरात्र का बड़ा उपहार, लगा दी बोर्ड और परिषदों में नियुक्तियों की झड़ी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज, विपक्ष का हमला और सरकार का बचाव
ईंधन की महंगाई से हाहाकार: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल डीजल की कीमतें, दिल्ली में ₹100 के करीब पहुंचा आंकड़ा
कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में, 17 अगस्त को देशभर में ठप रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
औली में गरजे राज्यपाल गुरमीत सिंह: ‘राष्ट्र की संप्रभुता के अजय प्रहरी हैं हमारे जवान’; सेना और ITBP के साहस को किया नमन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?