By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला: सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, पाक नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला: सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, पाक नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश
देशफीचर्ड

पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला: सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, पाक नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश

The Hill India News
Last updated: April 23, 2025 4:56 pm
The Hill India News
Published: April 23, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने कई कड़े निर्णयों की घोषणा की।

Contents
भारत के पांच बड़े एक्शन:“आतंकी हमले के जिम्मेदारों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा” – विदेश सचिव

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 5 अहम निर्णय लिए हैं:

भारत के पांच बड़े एक्शन:

  1. सिंधु जल संधि स्थगित: 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय तब तक लागू रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से समाप्त नहीं करता।

  2. अटारी बॉर्डर बंद: भारत-पाक सीमा पर स्थित एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को 1 मई से पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध दस्तावेजों के साथ पहले ही भारत में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें 1 मई से पहले वापस लौटना होगा।

  3. पाकिस्तानी नागरिकों को निष्कासन का आदेश: भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। उनके वीजा रद्द कर दिए गए हैं और भविष्य में वीजा नहीं दिया जाएगा। SAARC वीजा छूट योजना भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है।

  4. पाकिस्तानी राजनयिकों की वापसी: नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को “अवांछित व्यक्ति” घोषित किया गया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है।

  5. भारतीय राजनयिकों की वापसी: भारत ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने सभी रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को भी वापस बुलाने का निर्णय लिया है। संबंधित पद तत्काल प्रभाव से निरस्त माने जाएंगे।

“आतंकी हमले के जिम्मेदारों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा” – विदेश सचिव

विक्रम मिस्री ने स्पष्ट किया कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम है। उन्होंने कहा, “CCS ने संकल्प लिया है कि पहलगाम हमले के अपराधियों और उनके सरपरस्तों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। तहव्वुर राणा जैसे मामलों की तर्ज पर भारत विश्वभर में आतंकियों की तलाश और प्रत्यर्पण के लिए प्रयास जारी रखेगा।”

गौरतलब है कि मंगलवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश की लहर है।

#WATCH | Delhi: Foreign Secretary Vikram Misri says, “Recognising the seriousness of this terrorist attack, the Cabinet Committee on Security (CCS) decided upon the following measures- The Indus Waters Treaty of 1960 will be held in abeyance with immediate effect until Pakistan… pic.twitter.com/PxEPrrK1G8

— ANI (@ANI) April 23, 2025

You Might Also Like

मोदी मंत्रिमंडल में कौन बना कैबिनेट और राज्य मंत्री, किसे मिले स्वतंत्र प्रभार यहां देखें पूरी लिस्ट!
ब्राज़ील में मादक पदार्थ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रियो डी जेनेरियो में 64 की मौत
कंगना रनौत में मीरा की भक्ति, पद्मिनी का तेज और लक्ष्मी बाई का शौर्य: चुनावी जनसभा में CM योगी
Uttarakhand: बीच सड़क पर युवक को पीटा… उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की दबंगई,
New Delhi: यासीन मलिक को मौत की सजा दिलाने के लिए NIA ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा
TAGGED:Attari border closedBig decisionIndialeave IndiaorderedPahalgam attackPakistani citizenssindus agreement suspended
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?