By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बनी सहमति, कर्नल सोफिया ने पाक के झूठे दावों की खोली पोल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बनी सहमति, कर्नल सोफिया ने पाक के झूठे दावों की खोली पोल
देशफीचर्ड

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बनी सहमति, कर्नल सोफिया ने पाक के झूठे दावों की खोली पोल

The Hill India News
Last updated: May 10, 2025 1:51 pm
The Hill India News
Published: May 10, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम को लेकर बनी सहमति के बाद देश की तीनों सेनाओं—थल, वायु और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कमोडोर रघु आर. नायर, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, और कर्नल सोफिया कुरैशी ने साझा बयान देते हुए पाकिस्तान द्वारा फैलाई गई भ्रामक सूचनाओं को सिरे से खारिज किया।

Contents
भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना: कर्नल सोफिया कुरैशीहमले धार्मिक नहीं, रणनीतिक थे: विंग कमांडर व्योमिका सिंह
भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना: कर्नल सोफिया कुरैशी

प्रेस वार्ता में कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान के उस आरोप को पूरी तरह गलत बताया जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने मस्जिदों को निशाना बनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा:

“भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का एक बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है। हमने किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया। हमारी कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल आतंकवाद को समाप्त करना है।”

#WATCH | Delhi: Colonel Sofiya Qureshi says, “Pakistan claimed that it damaged our S400 and Brahmos missile base with its JF 17, which is completely wrong. Secondly, it also ran a misinformation campaign that our airfields in Sirsa, Jammu, Pathankot, Bhatinda, Nalia and Bhuj were… pic.twitter.com/QOVrDBH899

— ANI (@ANI) May 10, 2025

तीनों सेनाओं को सैन्य गतिविधियाँ रोकने का निर्देश: कमोडोर नायर

भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी कमोडोर रघु आर. नायर ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा:

“भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को सीजफायर समझौते का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, हम हर पल सजग हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भविष्य में कोई भी दुस्साहस निर्णायक कार्रवाई को आमंत्रित करेगा।”

#WATCH | Delhi: Commodore Raghu R Nair says, ” There has been understanding that has been reached to stop all military activities at sea, on the air and on land. Indian army, Indian Navy and Indian Air Forces have been instructed to adhere to this understanding…” pic.twitter.com/3FUGQp22Sw

— ANI (@ANI) May 10, 2025

हमले धार्मिक नहीं, रणनीतिक थे: विंग कमांडर व्योमिका सिंह

भारतीय वायुसेना की अधिकारी व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारत के हवाई हमले पूरी तरह से रणनीतिक और आतंकवाद के खिलाफ थे। उन्होंने कहा:

“हमने किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया। हमारे ऑपरेशन सिर्फ उन स्थानों तक सीमित थे जहां भारत-विरोधी गतिविधियां संचालित हो रही थीं। स्कार्दू, जैकोबाबाद और भोलारी जैसे पाकिस्तान के रणनीतिक हवाई ठिकानों पर हमारे हमले से उन्हें गंभीर नुकसान हुआ है।”

व्योमिका सिंह ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार, और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ढांचों को इतनी क्षति पहुंची है कि उनका हवाई सुरक्षा नेटवर्क लगभग निष्क्रिय हो गया है।

#WATCH | Delhi | Wing Commander Vyomika Singh says, “In the highest regard, our operations have been aimed exclusively at terrorist camps and facilities being used for anti-India activities. No religious sites have been targeted by the Indian Armed forces…” pic.twitter.com/UFQ9Rg2p4Q

— ANI (@ANI) May 10, 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम समझौते को लेकर एक तरफ जहां राजनयिक प्रयासों ने सफलता पाई है, वहीं भारतीय सेना ने यह भी साफ कर दिया है कि शांति की यह पहल भारत की कमजोरी नहीं है। यदि पाकिस्तान ने फिर कोई उकसावा किया, तो भारत पूरी ताकत से जवाब देने को तैयार है।

You Might Also Like

परवादून जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन, आगामी कार्यक्रमों पर की गई विस्तृत चर्चा
दमोह की घटना पर सख्त मध्य प्रदेश हाईकोर्ट – कहा, “जातिगत विद्वेष बढ़ा तो हिंदू समाज का अस्तित्व खतरे में”
निज़ाम के खजाने का झांसा: हैदराबाद में 50 करोड़ की ठगी, आभूषणों के नाम पर बिजनेसमैन से बड़ा खेल
79वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ समारोह, PM मोदी समेत कई दिग्गज शामिल
क्रिप्टो करेंसी से प्रॉफिट का झांसा देकर, व्यापारी से ठगे 30 लाख रूपये आरोपी अरेस्ट
TAGGED:ceasefire agreedColonel Sofiaexposed Pakistan'sfalse claimsIndia-Pakistan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?