By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: मानसून में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत USDMA में बैठक का आयोजन, कांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिलेः आनंद स्वरूप
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: मानसून में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत USDMA में बैठक का आयोजन, कांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिलेः आनंद स्वरूप
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: मानसून में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत USDMA में बैठक का आयोजन, कांवड़ यात्रा को लेकर एसओपी भेजें जिलेः आनंद स्वरूप

The Hill India News
Last updated: June 22, 2024 1:01 pm
The Hill India News
Published: June 22, 2024
Share
SHARE

देहरादून: आगामी मानसून सीजन तथा कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में विभिन्न जनपदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित वर्चुअल बैठक में आनंद स्वरूप ने मानसून सीजन और कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए सभी जनपदों से उनके स्तर पर की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने हरिद्वार जिले से जल्द कार्ययोजना तथा एसओपी यूएसडीएमए तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के साथ साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती भीड़ प्रबंधन की रहती है, इसलिए जरूरी है कि कांवड़ यात्रा मार्ग वाले सभी जिले अपनी पुख्ता तैयारी अभी से कर लें।
बैठक में अपर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) राजकुमार नेगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान घाटों पर कांवड़ियों तथा आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसमें आपदा मित्रों को भी सुरक्षा व्यवस्था हेतु घाटों में तैनात किया जा सकता है। उन्होंने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नदी किनारे कैंपिंग साइटों की भी सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट करने के निर्देश संबंधित जनपदों के अधिकारियों को दिए।
संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी ने कहा कि जल्द ही सभी जिलों को मानसून की तैयारियों को जांचने और परखने के लिए एक चेक लिस्ट भेजी जाएगी। इस प्रारूप तैयार हो गया है। इससे यह पता लगाने में आसानी होगी कि कौन-कौन से कार्य पूर्ण हो गए हैं और कौन से शेष हैं। बैठक में अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला, एसईओसी के प्रभारी राहुल जुगरान, यूएसडीएमए के विशेषज्ञ मनीष भगत, डॉ. वेदिका पंत, रोहित कुमार, डॉ. पूजा राणा, जेसिका टेरोन, तंद्रीला सरकार, हेमंत बिष्ट तथा एसईओसी में तैनात विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

जेसीबी में लगाएं जीपीएसः स्वरूप
जनपदों से जुड़े अधिकारियों ने मानसून को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा जेसीबी की तैनाती के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में मौजूद जेसीबी में जीपीएस लगाया जाए, जिससे यह पता लगाने में आसानी हो कि जेसीबी की मौजूदा लोकेशन कहां पर है और बरसात के दौरान भूस्खलन होने पर नजदीकी स्थल से उसे तुरंत मौके पर भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हाल ही में आपदा के दौरान किसकी क्या भूमिका है, इसे लेकर एसओपी जारी की है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के साथ इन्हें साझा किया जा रहा है।

गर्भवती महिलाओं का डाटाबेस बनेगा
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी जनपद पंचायत, ब्लॉक, तहसील स्तर पर गर्भवती महिलाओं का डाटाबेस तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विगत दिनों सचिवालय में मानसून को लेकर आयोजित बैठक में निर्देश दिए थे कि सभी जनपद मानसून के दृष्टिगत एक डेटाबेस बनाएं ताकि आपदा के समय संपर्क कट जाने पर उन्हें अस्पतालों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

जनपदों को बताएंगे, कैसे लेते हैं मदद
आपदा के समय सैन्य बलों की सहायता कैसे ली जाती है तथा कैसे वायुसेना से हवाई निकासी हेतु मदद के लिए अनुरोध किया जाता है, इसे लेकर जल्द जनपदों के साथ प्रशिक्षण बैठक आयोजित की जाएगी। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) राजकुमार नेगी इस संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों को जानकारी देंगे।

You Might Also Like

उद्यान विभाग घोटाले को लेकर ‘हाईकोर्ट’ सख्त, छोटे-बड़े कई अधिकारी हो सकते है बेनक़ाब
Uttarakhand : मोहनचट्टी में आज दो और शव बरामद
उत्तराखण्ड : होमगार्ड्स स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की ये चार बड़ी घोषाणाएं।
दिल्ली JNU में अब रायते के चक्कर में फैला बवाल, जानिए क्या है? पूरा मामला
नैनीताल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुर्गम में सेवा दे रहे असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली बड़ी राहत, सुगम में तबादले के निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

पेट्रोल में E20 ही रहेगा मानक! 20% से ज़्यादा एथेनॉल मिश्रण पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा जवाब

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
साहिबाबाद रेल हादसे से थमी रफ्तार: मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
सिक्किम सुरंग त्रासदी: मीथेन गैस बनी मौत का जाल, 8 मजदूरों की मौत, कई अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे
दिल्ली कूच पर अड़े किसान: ट्रेड डील के विरोध में राजधानी की ओर बढ़ा कारवां, शंभू बॉर्डर से किसान घाट तक हाई अलर्ट
लक्सर में दोहरे हत्याकांड से फैली दहशत: पथरेश्वर महादेव मंदिर के 2 साधुओं की हत्या, जंगल में दबाए मिले शव; मुख्य पुजारी फरार
पहाड़ों की रानी मसूरी जाना हुआ मुश्किल: भारी बारिश से देहरादून-मसूरी हाईवे धंसा, पर्यटकों की आवाजाही पर रोक; सेफ्टी सर्वे के आदेश
भारत में मानसून का महारूप: दिल्ली-NCR में जलभराव, पहाड़ों पर भूस्खलन; UP, बिहार समेत 16 राज्यों में रेड-येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में हुए CJP प्रदर्शन में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, 15-20 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; 70 हिरासत में, ताबड़तोड़ कई FIR दर्ज
जेपी नड्डा और CJP के बीच बैठक: ‘धरना प्रदर्शन समाप्त’ करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रखीं तीन बड़ी शर्तें, दिल्ली में तनाव बरकरार
बदरीनाथ धाम दान चोरी मामला: गणेश गोदियाल और BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी में आर-पार, ‘संगठित अपराध’ के आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?