By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने उठाए उत्तराखंड के अहम मुद्दे, टिकाऊ ड्रेनेज और लिफ्ट इरिगेशन की मांग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने उठाए उत्तराखंड के अहम मुद्दे, टिकाऊ ड्रेनेज और लिफ्ट इरिगेशन की मांग
देशफीचर्ड

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने उठाए उत्तराखंड के अहम मुद्दे, टिकाऊ ड्रेनेज और लिफ्ट इरिगेशन की मांग

The Hill India News
Last updated: May 25, 2025 4:51 am
The Hill India News
Published: May 25, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही जल निकासी की समस्या को उजागर करते हुए एक राष्ट्रीय स्तर की टिकाऊ ड्रेनेज योजना बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि शहरीकरण के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है और इसके स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना” की गाइडलाइन्स में लिफ्ट इरिगेशन को शामिल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थितियों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में केवल 10% जमीन ही सिंचित हो पाती है, जिसे बढ़ाने के लिए वैकल्पिक सिंचाई उपाय जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्र से वर्ष 2026 में प्रस्तावित माँ नन्दा राजजात यात्रा और 2027 में हरिद्वार कुंभ को भव्य और दिव्य रूप देने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि डेमोग्राफिक डिविडेंड का लाभ लेने के लिए आगामी 10 वर्ष राज्य के लिए बेहद अहम हैं। इस दिशा में राज्य सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई स्तरों पर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड की जीडीपी में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान केवल 9.3% है, जबकि इसमें 45% आबादी लगी है। इस असंतुलन को दूर करने के लिए राज्य सरकार हाई वैल्यू एग्रीकल्चर को बढ़ावा दे रही है, जैसे कि एप्पल मिशन, कीवी मिशन, मिलेट मिशन और सगंध खेती।

उन्होंने केंद्र को यह भी अवगत कराया कि उत्तराखंड ने वित्तीय अनुशासन और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य ने नीति आयोग की SDG रैंकिंग में पहला स्थान और CARE Ratings की रिपोर्ट में छोटे राज्यों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में “समान नागरिक संहिता” कानून लागू किया गया है और पिछले साढ़े तीन वर्षों में 23,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

ग्रीन एनवायरनमेंट पर जोर देते हुए, मुख्यमंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों को “ग्रीन गेम्स” की थीम पर आयोजित किया गया, जहां इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से बने 4000 पदक वितरित किए गए और सौर ऊर्जा से खेलों की सारी ऊर्जा ज़रूरतें पूरी की गईं।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने साहसिक, इको और हाई-एंड टूरिज्म को लेकर व्यापक नीति बनाई है। साथ ही उत्तराखंड ने देश में पहली बार “ग्रोस एनवायरमेंट प्रोडक्ट (GEP)” इंडेक्स लागू किया है, जिससे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनेगा।

अंत में, मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही राज्य में जियोथर्मल ऊर्जा नीति लागू की जाएगी और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत कई लोग प्रति माह एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 मई, 2025 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 मई, 2025 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 मई, 2025 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

You Might Also Like

यात्रियों का सहयोगी बनकर यात्रा को सफल बनाना हैः धामी
बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली के दूसरे चरण का सफल परीक्षण, इस सफलता के लिए रक्षा मंत्री ने करी डीआरडीओ की सराहना
बड़ी ख़बर : 22 लाख नकली करेंसी के साथ दो आरोपियों को SOG ने किया गिरफ्तार
100 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड का खुलासा: ईडी ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पहलगाम हमले मे चलते चारधाम यात्रा में सख्त होगी सुरक्षा व्यवस्था
TAGGED:Chief Minister Dhamidemanded sustainable drainageNITI Aayog.Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

अंकिता भंडारी और मोहम्मद दीपक केस के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी! तीन भाषाओं में आया पत्र, हाईकोर्ट में मचा हड़कंप

The Hill India News
The Hill India News
September 16, 2026
UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला! ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर MDR को चुनौती, सरकार के फैसले पर उठे सवाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल; बोले- दीप जलाएं तो अंकिता भंडारी को याद कर न्याय की प्रार्थना करें
मक्का के आसमान में हूती ड्रोन से मचा हड़कंप, सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट; पाकिस्तान की चुप्पी के बीच ‘मक्का रक्षा समझौते’ पर उठे सवाल
औली की बर्फीली पहाड़ियों में भारत-अमेरिका की सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, 1200 जवानों ने संभाला मोर्चा; ड्रोन और आधुनिक तकनीक से होगी युद्ध की तैयारी
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन, स्मार्ट लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप; 4 दिन काम और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों पर चर्चा
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने काटा जन्मदिन का केक, बच्चों का गीत सुन भावुक हुए मुख्यमंत्री; बोले- सहानुभूति नहीं, सशक्तिकरण जरूरी
UPI Payment पर बड़ा अपडेट! 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, लेकिन हर पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज; ₹2,000 तक UPI फ्री, जानिए पेट्रोल, बीमा, रेलवे, म्यूचुअल फंड और बड़े पेमेंट पर क्या होगा असर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास! धोनी-पंत समेत बड़े विकेटकीपर पीछे, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 57 रन से बनाया महारिकॉर्ड
पिरान कलियर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का खेल! STF का छापा पड़ा तो सामने आया बड़ा राज, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल और 10 कोडीन सिरप बरामद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?