By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरियाणा: अपने शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान को 100 गांव गोद लेकर पशुपालन विकास करना चाहिए – नरेंद्र सिंह तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हरियाणा: अपने शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान को 100 गांव गोद लेकर पशुपालन विकास करना चाहिए – नरेंद्र सिंह तोमर
देशफीचर्ड

हरियाणा: अपने शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान को 100 गांव गोद लेकर पशुपालन विकास करना चाहिए – नरेंद्र सिंह तोमर

Rajesh Dabral
Last updated: September 16, 2022 4:15 pm
Rajesh Dabral
Published: July 1, 2022
Share
SHARE

राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के शताब्दी वर्ष समारोह का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), करनाल (हरियाणा) के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि अधिकांश कृषि उत्पादों के मामले में दुनिया में भारत पहले क्रम पर है, वहीं इस स्थिति में उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखना और भी आवश्यक है।

“दुग्ध उत्पादन की दृष्टि से भी भारत आज विश्व में अग्रणी अवस्था में है लेकिन हमें आगे भी निरंतर काम करते रहने की जरूरत है। इस बड़ी उपलब्धि में किसानों के परिश्रम व वैज्ञानिकों के अनुसंधान का अभूतपूर्व योगदान रहा है। आज हमारे देश में सभी प्रकार के साधन और ज्ञान-विज्ञान उपलब्ध है, ऐसे में आगे की प्रगति शीघ्रता से होना चाहिए, दस वर्ष का एक लक्ष्य रखा जाना चाहिए और समस्याओं का समाधान निरंतरता में किया जाना चाहिए,” उन्होंने कहा।

एनडीआरआई के सभागार में संकायों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों व किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में सिर्फ फसलों को नहीं, बल्कि पशुपालन को भी समान महत्ता के साथ देखना होगा, जो हमारी संस्कृति का अंग रहा है।

“पशुपालन के क्षेत्र में भी शोध का महत्व कृषि जितना ही है, इसीलिए एनडीआरआई की स्थापना की गई थी। जिस प्रकार कृषि में अनुसंधान करने वाले हमारे वैज्ञानिकों ने सफलतम कोशिश की है, उसी प्रकार पशुपालन संबंधी वैज्ञानिकों ने भी अनेक अनुसंधान किए हैं, जिनका प्रतिफल आज देश को मिल रहा है,” उन्होंने कहा।

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रमों को जनकल्याण के लिए समर्पित किया है, जिसका एक उदाहरण है अमृत सरोवर (तालाब)।

“पीएम के आह्वान पर देश के हर जिले में 75-75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। इसी तरह, श्री मोदी ने योग की महत्ता को पूरे विश्व में प्रचारित-प्रसारित किया, परिणामस्वरूप हर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना शुरू किया गया और इस साल केंद्र सरकार के 75 मंत्री, आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व के हमारे देश के 75 चिन्हित स्थानों पर योग दिवस मनाने गए,” उन्होंने कहा।

तोमर ने कहा कि वर्ष 1923 में स्थापित, एनडीआरआई शिक्षण, अनुसंधान, विस्तार शिक्षा में अग्रणी संस्थान बन गया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरआई ऐसा संस्थान है, जिसकी अनेकानेक उपलब्धियों के कारण यह अतुलनीय है। श्री तोमर ने एनडीआरआई के शताब्दी वर्ष के दौरान कार्यक्रमों के लिए आईसीएआर को पूर्ण सहयोग देने को कहा। उन्होंने कहा कि सौवें वर्ष में एनडीआरआई को देश के 100 गांव गोद लेकर पशुपालन विकास करना चाहिए, फिर ये गांव आसपास सकारात्मक प्रसार करेंगे।

तोमर ने एनडीआरआई के शताब्दी लोगो तथा उपलब्धियों पर पुस्तक व अन्य पुस्तकों का विमोचन किया व सर्वश्रेष्ठ  कर्मचारी, अनुसंधान प्रभाग, समर्थन अनुभाग, प्रशासन व वित्त अनुभाग पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में डेयर के सचिव व आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र वर्चुअल जुड़े और उद्बोधन में एनडीआरआई टीम को बधाई दी। एनडीआरआई के निदेशक डॉ. एम.एस. चौहान सहित अन्य अधिकारी, विद्यार्थी व किसान भी शामिल हुए।

इससे पहले,  तोमर ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया व ऑक्सीजन पार्क का उद्घाटन  तथा पशुधन अनुसंधान केंद्र, पशु जैव प्रौद्योगिकी केंद्र और रेफरल प्रयोगशाला का अवलोकन किया एवं संस्थान की 100 साल की उपलब्धियों पर आधारित शताब्दी स्मारक स्तंभ का उद्घाटन किया।

You Might Also Like

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: रिचार्ज खत्म होने पर भी 30 दिन तक नहीं कटेगी बिजली
दिल्ली धमाका मामला: कांग्रेस ने खुफिया विफलता पर उठाए सवाल, सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की
“बच्चों की जान गई, सिस्टम सोता रहा: कफ सिरप कांड में फैक्ट्री सील होने के बाद सामने आया सच”
केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अपना फैसला
पंजाब जिला परिषद–पंचायत समिति के चुनाव में आम आदमी पार्टी का जलवा, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?