
दिल्ली में शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ रेप की किया गया। स्कूल में आत्मरक्षा का हुनर सिखाने वाले गेम टीचर ने कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप किया है। स्कूल की छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक NGO के माध्यम से मुफ्त में आत्मरक्षा की कक्षाएं संचालित करता था। वह स्कूल में पर्मानेंट टीचर नहीं था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी ने दोपहर में उन्हें फोन करके बताया कि उसके खेल शिक्षक ने कक्षा में उसे अनुचित तरीके से छुआ तथा धमकी दी। पीड़िता के पिता के मुताबिक, उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:12 बजे इस घटना की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुरी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में अभी और अधिक जांच कर रही है।