Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
फीचर्डमौसम

IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में रहेगा मौसम का ये हाल

IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में सुबह और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं कई स्थानों पर ठंड व सर्दी पूरे दिन महसूस हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दिन और रात के वक्त ठंड देखने को मिल रही है। वहीं दिन के दौरान धूप भी देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली के तापमान में आगामी कुछ दिनों में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो यहां लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। रात के वक्त तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दिन के समय राज्य में धूप निकल रहा है। यूपी मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में यह गिरावट आगामी 2-3 दिनों में देखने को मिल सकती है। तापमान में यह गिरावट एक से दो दिन ही होगी। 18 नवंबर को मेरठ जिले में सबसे कम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीँ बिहार के मौसम की मानें तो यहां कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सुबह के समय राज्य में ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं राज्य के कई जिलों में कोहरा भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 19 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724