
भुवनेश्वर: असम के CM हिमंत विश्व शर्मा ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर मृतकों और शहीद जवानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि ‘यह बहुत दुखदायी दिन है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो करना था वो हम नहीं कर पाए। अगर उस समय मनमोहन सिंह की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होते तो शायद उसी समय हिसाब बराबर हो जाता। ये हमारा दुख है कि इतना बड़ा हमला हुआ और उस समय हमें जो करना था वो कर नहीं पाए’। इससे पहले भी हाल ही में तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने पर उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा बयान दिया और कहा था कि कि पार्टी ‘मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग के सपने को पूरा कर रही है’।
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "आज 26/11 है। बहुत दुखदायी दिन है। मैं सोचता हूं कि उस समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह पर प्रधानमंत्री मोदी होते तो शायद उसी समय हिसाब बराबर भी हो जाता। ये हमारा… pic.twitter.com/YnHOaGUpKX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2023
बता दें कि हिमंत विश्व शर्मा से पहले केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर भी 26/11 के आतंकवादी हमलों को लेकर कांग्रेस और मनमोहन सरकार पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सलाह पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह “साइलेंट मोड” में चले गए थे और उन्होंने हमलों का प्रभावी ढंग से जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने उनसे कुछ भी नहीं करने को कहा था। हथियारों से लैस पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हमला किया और तीन दिनों तक तबाही मचाई, जिसमें सुरक्षा कर्मियों और विदेशी नागरिकों सहित 166 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए थे।