By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: IAS आयुक्त दीपक रावत ने लगाई अधिकारियो की जमकर क्लास, दे दिया अल्टीमेटम
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > IAS आयुक्त दीपक रावत ने लगाई अधिकारियो की जमकर क्लास, दे दिया अल्टीमेटम
उत्तराखंड

IAS आयुक्त दीपक रावत ने लगाई अधिकारियो की जमकर क्लास, दे दिया अल्टीमेटम

The Hill India Desk
Last updated: August 19, 2023 4:42 am
The Hill India Desk
Published: August 19, 2023
Share
SHARE

नैनीताल : आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित वॉकवे मॉल के पास निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने पुलिया निर्माण समयबद्ध अवधि में पूर्ण ना होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी को निर्देश दिये कि एक तरफ जो पुलिया का निर्माण वर्तमान में चल रहा है उसे 30 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

अधिशासी अभियंता लोनिवि चौधरी ने बताया कि वर्षाकाल समाप्त होेने के पश्चात दूसरी ओर की पुलिया का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने मौके पर लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दूसरी तरफ की पुलिया का निर्माण समय से किया जाए ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

इसके पश्चात आयुक्त दीपक रावत ने सहयुक्त नियोजक कुमाऊं सम्भागीय नियोजन खण्ड (टाउन प्लानर) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान आयुक्त को सहयुक्त नियोजक हरिशंकर सिंह बिष्ट बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने व आम जनता के आवासीय भवनों के नक्शे के एनओसी काफी संख्या में प्रपत्र लम्बित होने पर आयुक्त रावत ने सहयुक्त नियोजक हरि शंकर सिंह बिष्ट का स्पष्टीकरण किया तलब।

आयुक्त रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि आम जनता के आवासीय नक्शे 15 दिनों में पास होने हैं। उन्होंने कहा कि सहयुक्त 4 अगस्त से बिना अवकाश स्वीकृत किये अनुपस्थित चल रहे हैं।

साथ ही कार्यालय के स्टाफ द्वारा आयुक्त को बताया गया कि 15 अगस्त को भी सहयुक्त नियोजक हरिशंकर सिंह बिष्ट अनुपस्थित पाये गये। उन्हांेने कहा आम जनता की समस्याओं का समाधान समय से हो यही प्राथमिकता है।उन्होंने कहा बिना स्वीकृति के अवकाश पर जाने पर संतोषजनक जवाब नही देने पर सहयुक्त नियोजक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

आयुक्त ने निर्देश दिये है कि कार्यालयों से बिना अवकाश स्वीकृति अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित ना रहें, अनुपस्थित होने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा क्रियाशाला मार्ग पर भ्रमण के दौरान ई-रिक्शा में बैठे लोगों से हालचाल पूछने पर वे घबरा गये संदिग्ध प्रतीत होने पर, चैकिंग करने पर उन लोगों से कुछ मात्रा में चरस प्राप्त हुई।

आयुक्त ने उन लोगों से पूछा की चरस कहां से आयी उनके द्वारा बताया गया कि यह रेलवे क्रासिंग राजपुरा के पास से लेकर आये। उनके द्वारा जानकारी मिलते ही आयुक्त रेलवे क्रासिंग की ओर चल दिये। मौके पर राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास चार व्यक्ति चरस के साथ पकडे गये। आयुक्त ने सीओ संजय सिंह गर्ब्याल को चारों व्यक्तियों को पूछताछ एवं उचित कार्यवाही करने के निर्देश मौके पर दिये।

आयुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग समय-समय पर चैकिंग अभियान के साथ ही जागरूकता अभियान चलायें साथ ही नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उन्हें नशा छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लाने के प्रयास के लिए पहल की जाए।

निरीक्षण दौरान मौके पर मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य अभियंता सिचाई संजय शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी, सीओ संजय सिंह गर्ब्याल के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
—

You Might Also Like

Uttrakhand : हल्द्वानी में पुलिस ने किया नंदी देवी हत्याकांड का खुलासा, गिरफ्तार
चमोली : भराड़ीसैंण कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, ये लियेे बड़े फैसले
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
ऋषिकेश: उद्घाटन से पहले ही ‘दरकने’ लगा करोड़ों का बजरंग सेतु, तीसरी बार टूटा फुटपाथ का कांच; आखिर कहाँ है सुरक्षा?
उत्तराखंड में बेसिक शिक्षा नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी, 2600 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का रेड अलर्ट

The Hill India News
The Hill India News
July 1, 2026
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को मिले नए निदेशक, रामनगर बोर्ड के सचिव भी बदले
अफगानिस्तान का पाकिस्तान के अंदर घुसकर बड़ा हमला, ISIS के ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक
उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?