By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हिंदू संगठनों ने निकाला जूलुस, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > हिंदू संगठनों ने निकाला जूलुस, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की
उत्तराखंडक्राइमदेश

हिंदू संगठनों ने निकाला जूलुस, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की

The Hill India Desk
Last updated: May 6, 2025 3:02 pm
The Hill India Desk
Published: May 6, 2025
Share
SHARE

आरोपी का घर तोड़ने की मांग पर अड प्रदर्शनकारी
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल शहर में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। मंगलवार 6 मई को भी हिंदूवादी संगठनों ने नैनीताल में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हिंदूवादी संगठनों ने 65 साल के आरोपी मो उस्मान के घर को तोड़ने और उसे फांसी देने की मांगी। हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों के जुलूस को रोकने का प्रयास किया। नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा भी मौके पर मौजूद है। शहर में किसी तरह का माहौल खराब न हो, उसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स भी शहर में लगाई गई है।
नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि कई जगहों पर पुलिस बल तैनात है। बता दें कि सुबह हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सबसे पहले मां नैना देवी मंदिर में एकत्र हुए, जहां पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने शहर में जूलुस निकाला। पुलिस ने भी जब जूलुस को रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।
बता दें कि 30 अप्रैल को 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपी नैनीताल के 65 साल के ठेकेदार मो उस्मान पर लगा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बावजूद उसके लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। हिंदू संगठन की मांग है कि आरोपी का घर तोड़ा जाए। गौरतलब है कि प्रदेश में भर में इस घटना का विरोध हो रहा है। सोमवार पांच मई को नैनीताल की सामाजिक और धार्मिक संस्था अंजुमन इस्लामिया ने भी आरोपी और उसके परिवार का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। अंजुमन इस्लामिया ने साफ किया है कि आरोपी के परिवार को मस्जिद तक में नहीं घुसने दिया जाएगा।

दुष्कर्म के आरोपी के बेटे का घनसाली स्थानांतरण, विभाग में अपर सहायक अभियंता है
देहरादून। राजकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में लोक निर्माण विभाग के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कार्यालय में तैनात अपर सहायक अभियंता (सिविल) रिजवान खान का घनसाली (टिहरी गढ़वाल) तबादला कर दिया गया है। वह नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान का बेटा है।
प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रिजवान को राजकीय कार्यों में शिथिलता, लापरवाही बरतने और आदेश का अनुपालन न करने के कारण अधीक्षण अभियंता चतुर्थ वृत्त, लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर और मुख्य अभियंता क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी की सिफारिश पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी खंड लोनिवि घनसाली स्थानांतरित कर दिया गया है।खटीमा में साढ़े तीन साल से तैनात था रिजवान खान नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी लोनिवि ठेकेदार उस्मान का बेटा रिजवान खान साढ़े तीन साल से लोनिवि निर्माण खंड खटीमा में अपर सहायक अभियंता पद पर तैनात है।
विभाग में उनकी कार्यशैली को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि हाई लेवल का ठेकेदार होने की वजह से उस्मान की विभाग में तूती बोलती थी और अफसरों से निकटता का फायदा परिवार ने भी उठाया था। उस्मान के बेटे रिजवान ने दो सितंबर 2004 को कनिष्ठ अभियंता पद पर गढ़वाल के लोनिवि अस्थाई खंड सैया में तैनाती की थी। लेकिन 25 सितंबर 2004 को उनका तबादला श्रीनगर हो गया था।

You Might Also Like

नगर निगम : उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालने वाले भवन स्वामी पर 5 लाख का जुर्माना
आस्था का नया कीर्तिमान: त्रियुगीनारायण मंदिर में शीतकालीन यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, 47 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
औद्योगिक प्रगति की नई उड़ान: उत्तराखंड बनेगा देश का अग्रणी निवेश गंतव्य — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
वंदे भारत ट्रेन में खाने में कीड़े मिलने से हड़कंप, IRCTC ने ठोका 10 लाख का जुर्माना और जारी किया कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का नोटिस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

देहरादून में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, युवाओं को बचाने के लिए प्रशासन का व्यापक अभियान

The Hill India News
The Hill India News
July 25, 2026
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन: सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से राष्ट्र सेवा का किया आह्वान
CJP प्रदर्शन पर सख्ती: हत्या के प्रयास की धारा वाली FIR से बढ़ा विवाद, जंतर-मंतर बना सुरक्षा छावनी
वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: तकनीकी खामी बनी 25 मजदूरों की मौत की वजह
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद पर अलीगढ़ में सियासी घमासान: प्रदर्शन के दौरान पुलिस-सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक, इंस्पेक्टर पर पिस्टल निकालने का आरोप
महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: बिहार से दबोचा गया कथित मास्टरमाइंड, पूछताछ में खुल सकते हैं देशभर के परीक्षा माफिया के कई राज
ICC में बड़ा घटनाक्रम: यौन शोषण के आरोपों के बाद मुख्य अभियोजक करीम खान पद से बर्खास्त, गुप्त मतदान में सदस्य देशों का बड़ा फैसला
UN रिपोर्ट में पाकिस्तान की चिंताजनक तस्वीर: बढ़ती भूख, कुपोषण और आर्थिक संकट ने खोली विकास मॉडल की पोल; भारत ने खाद्य सुरक्षा में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
बारिश और बाढ़ का दोहरा कहर: असम में 62 और गुजरात में 31 मौतें, लाखों लोगों की जिंदगी पर संकट; राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार आगाज़: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?