
देश के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आसपास कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के मलबे में कई वाहन फंस गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बारिश के बीच ये वाहन पहाड़ों के पास से होकर गुजर रहे थे, तभी पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर खिसके और सड़क से गुजर रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पहाड़ों से गिरे मलबे में 3 से 4 वाहन फंस गए। किसी तरह वाहन में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई।
VIDEO | Himachal Pradesh: Heavy rain lashes parts of Shimla triggering landslide, several vehicles stuck in debris.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/PenEcoIXum
— Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2024
घटना स्थल में मची चीख-पुकार के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने लोगों की जान बचाई। साथ ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी देने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भूस्खलन होने के बाद सड़क में यातायात को रोक दिया गया है। भारी बारिश के बीच पहाड़ों में घूमने आए पर्यटकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल के ऊंचाई वाले जिलों में सड़के और भी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश और मौसम की खराबी को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है।