By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुजरात :जब कौशल विकास होगा, हुनर होगा तो उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ेगा : मोदी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > गुजरात :जब कौशल विकास होगा, हुनर होगा तो उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ेगा : मोदी
देशफीचर्ड

गुजरात :जब कौशल विकास होगा, हुनर होगा तो उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ेगा : मोदी

The Hill India News
Last updated: October 11, 2022 4:13 pm
The Hill India News
Published: October 10, 2022
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद (गुजरात) में जरूरतमंद छात्रों के लिए शैक्षणिक परिसर, मोदी शैक्षणिक संकुल के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना से विद्यार्थियों के समग्र विकास की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भवन के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री ने फीता काटा। इसके साथ ही  मोदी ने दीव प्रज्ज्वलित कर भवन का भ्रमण भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कल मोधेश्वरी माता के दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री ने याद किया जब जनरल करियप्पा ने उन्हें एक दिलचस्प कहानी सुनाई थी। उन्होंने कहा कि जनरल करियप्पा जहां भी जाते थे, सभी उन्हें सम्मान के साथ सैल्यूट करते थे, लेकिन जब एक समारोह के दौरान उनके गांव के लोगों ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया तो उन्हें एक अलग तरह की खुशी और संतुष्टि का अनुभव हुआ। उस घटना की तरह ही, प्रधानमंत्री ने उनके आने पर आशीर्वाद देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने शिक्षा को प्राथमिकता देने और इस अवसर को हकीकत में बदलने के लिए समाज के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘यह सच है कि टाइमलाइन मेल नहीं खाती। लेकिन आप लक्ष्य से डिगे नहीं और हर शख्स ने मिलकर इस काम को प्राथमिकता दी।’

उन्होंने उन दिनों को याद किया जब उनके समाज के लोगों के पास उन्नति के सीमित अवसर हुआ करते थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम समाज में लोगों को अपने तरीके से आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा की एक प्रणाली स्थापित करने के लिए सभी ने मिलकर काम किया और यह सामूहिक प्रयास ही समाज की ताकत है।  मोदी ने कहा, ‘रास्ता सही है और इस तरह समाज का कल्याण हो सकता है। एक समाज के तौर पर यह बहुत गर्व की बात है कि वे अपनी समस्याओं को खुद दूर करते हैं, अपमान भी सहन करते हैं लेकिन किसी से लड़ते नहीं हैं।’ प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि समाज में हर कोई एकजुट है और कलियुग में अपने भविष्य के बारे में सोच रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समाज का एक कर्ज चुकाना है। उन्होंने आगे कहा कि इस समाज का बेटा लंबे समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहा और अब दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बना लेकिन इतने लंबे शासन के बीच इस समाज का एक भी व्यक्ति उनके पास निजी काम से नहीं आया।  मोदी ने समाज के संस्कारों की ओर इशारा करते हुए आदरपूर्वक वंदन और नमन किया।

प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर की कि ज्यादा से ज्यादा युवा चिकित्सा, इंजीनियर और ऐसे अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कौशल विकास पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने बच्चे की शिक्षा पूरी करने के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में बात की और माता-पिता को उन्हें कौशल विकास के लिए तैयार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कौशल विकास उन्हें इस तरह सशक्त बनाता है कि फिर उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ेगा।  मोदी ने कहा, ‘जब कौशल विकास होगा, हुनर होगा तो उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ेगा। मित्रो, समय बदल रहा है, डिग्री रखने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा हुनरमंद लोगों को सशक्त करने की जरूरत है।’

सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए, पीएम ने कहा कि उन्हें एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देखने के लिए कहा गया, जिसे खुद सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने स्थापित किया था। प्रधानमंत्री ने वहां की आधुनिकता को याद करते हुए कहा कि उस संस्था की स्थापना के बाद स्थिति ऐसी हो गई कि समृद्ध परिवार के लोग भी एडमिशन के लिए लाइन में लगते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज को भी इसकी महानता के बारे में बताया गया है और अब हमारे बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं और गर्व की भावना का एहसास कर सकते हैं।

संबोधन के आखिर में प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रम में जबर्दस्त शक्ति होती है और हमारे समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग मेहनतकश श्रेणी से ताल्लुक रखता है। उन्होंने कहा कि खुद पर गर्व कीजिए। प्रधानमंत्री ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि लोगों ने कभी समाज का नुकसान नहीं किया और न ही किसी अन्य समाज के साथ कुछ गलत किया। श्री मोदी ने आखिर में कहा, ‘मुझे यकीन है कि हमारा प्रयास यही होगा कि आने वाली पीढ़ी बहुत गर्व के साथ प्रगति करे।’

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल, सांसद श्री सी आर पाटिल और श्री नरहरि अमीन, गुजरात सरकार के मंत्री  जीतूभाई वघाणी और  मोढ वणिक मोदी समाज हितवर्धक ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्री प्रवीणभाई चिमनलाल मोदी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Uttarakhand: चंपावत में दिल्ली जा रही टैक्सी 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, विवाहिता समेत दो की मौत
बिहार: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने पांच बच्चों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी दी जान, गांव में मातम
77वां गणतंत्र दिवस: राष्ट्रपति ने दी ‘वीरता पुरस्कार’ को मंजूरी; मेजर अर्शदीप और नायब सूबेदार दोलेश्वर को ‘कीर्ति चक्र’, देखें पूरी लिस्ट
मानसून 2025: 15 अक्टूबर तक रहने का अनुमान, यूपी समेत कई राज्यों में अब भी भारी बारिश की चेतावनी
Election Results 2024: लोकसभा की 543 सीटों की गिनती थोड़ी देर में, उम्मीदवारों की धड़कने हुई तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?