
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को गुजरात पहुंचे। वहाँ चुनाव प्रचार में उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट न करने की अपील की। केजरीवाल ने कहा, इस बार गुजरात में कांग्रेस को केवल 4-5 सीटें मिलेंगी। इसलिए लोग अपना वोट कांग्रेस को देकर बेकार न करें। मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘जैसे-जैसे गुजरात चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस धराशायी होती जा रही है। कांग्रेस को अब कोई वोट नहीं दे रहा।’
अरविंद केजरीवाल ने कहा गुजरात में दो किस्म के वोटर होते थे। पहले वो भाजपा को वोट नहीं देना चाहते थे, इसलिए कांग्रेस को वोट करते थे। वहीं दूसरे ऐसे तरह के वोटर थे जो भाजपा के नफरत से तंग था लेकिन कांग्रेस से अधिक नफरत करता था। ऐसे में वो भाजपा को वोट करता था। इस बार दोनों किस्म के वोटर आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। 27 साल के कुशासन की वजह से जो लोग तंग आ चुके हैं वो आप को वोट कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा अनुमान है कि इस बार कांग्रेस का वोट शेयर 13 प्रतिशत से भी नीचे जाएगा और कांग्रेस की 4 या 5 सीटें आएंगी। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार मुकाबाल सीधे तौर भाजपा और आप के बीच में है..