By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गडकरी और धामी ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत, गडकरी को मिला डॉक्टरेट सम्मान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > गडकरी और धामी ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत, गडकरी को मिला डॉक्टरेट सम्मान
उत्तराखंडफीचर्ड

गडकरी और धामी ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत, गडकरी को मिला डॉक्टरेट सम्मान

The Hill India News
Last updated: June 4, 2025 2:38 am
The Hill India News
Published: June 4, 2025
Share
SHARE

देहरादून : देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस गौरवशाली अवसर पर विद्यार्थियों को पीएचडी सहित विभिन्न डिग्रियां प्रदान की गईं।

Contents
गडकरी बोले – नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवादेहरादून की यातायात समस्या का समाधान जल्दमुख्यमंत्री धामी ने गडकरी को बताया ‘आधुनिक भारत का विश्वकर्मा’

समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को विश्वविद्यालय द्वारा “डॉक्टरेट ऑफ साइंस” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए और भारत को “युवा और स्टार्टअप की भूमि” बताते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

गडकरी बोले – नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा

गडकरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह डिग्री न केवल सम्मान है, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है। हमारी युवा पीढ़ी देश के लिए वेल्थ क्रिएटर है।” उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों में भारतीय मूल के CEO हमारे देश की क्षमता और प्रतिभा का प्रमाण हैं। उन्होंने युवाओं को नवाचार, ईमानदारी, और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

गडकरी ने बताया कि सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के क्षेत्र में भारत ने बीते वर्षों में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने ग्रीन एनर्जी, विशेषकर हाइड्रोजन ईंधन की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए बताया कि ऑर्गेनिक वेस्ट से हाइड्रोजन उत्पादन सस्ता और प्रभावी विकल्प है, और वे स्वयं हाइड्रोजन कार का उपयोग करते हैं।

देहरादून की यातायात समस्या का समाधान जल्द

उन्होंने देहरादून में ट्रैफिक जाम की समस्या का भी जिक्र किया और कहा कि “यदि राज्य सरकार से इस संबंध में प्रस्ताव प्राप्त होता है तो मंत्रालय स्तर पर उस पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

मुख्यमंत्री धामी ने गडकरी को बताया ‘आधुनिक भारत का विश्वकर्मा’

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का स्वागत करते हुए उन्हें “आधुनिक भारत का विश्वकर्मा” कहा। उन्होंने कहा कि श्री गडकरी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व गति से एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरिडोर और लॉजिस्टिक हब का निर्माण हो रहा है।

धामी ने युवाओं को आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग विकसित भारत के निर्माण में करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत AI, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे कोर्स शुरू किए गए हैं। देहरादून, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में साइंस सेंटर बनाए जा रहे हैं। स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने हेतु इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू है, जिसके चलते 23 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

इस भव्य समारोह में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. कमल घनसाला, कुलाधिपति एवं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. सारस्वत, और कुलपति प्रो. नरपिंदर सिंह समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की फिर से कोशिश, पहले भी हो चुका है हमला
”खून और पानी साथ नहीं बह सकते” पाकिस्तान को करारा जवाबः धामी
देहरादून: विश्व क्षय रोग दिवस 2023 के अवसर पर मोक्ष वाहन का लोकार्पण
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर लिखे गए खालिस्तान समर्थित नारे, पुलिस ने शुरू की जांच
ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गये।
TAGGED:12th convocationdoctorate honorGraphic Era UniversityNitin GadkariPushkar singh dhami
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
किच्छा खान फार्म फार्म हाउस विवाद: प्रियंका गांधी की जेठानी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है, सतर्क रहें अफसर’
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?