 
						फ्रांस: गेब्रियल अटल फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। जानकारी के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मंगलवार को गेब्रियल अटल को देश का नया प्रधान मंत्री नामित किया। क्योंकि वह गर्मियों में होने वाले यूरोपीय संघ चुनावों से पहले एक नया रास्ता तय करना चाहते हैं। इससे पहले अटल ने शिक्षा मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। 34 वर्ष की आयु के गेब्रियल अटल फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं।
गौरतलब है कि फ्रांस के पीएम गेब्रियल अटल ने पहले फ्रांस के शिक्षा मंत्री के रूप में दुनियाभर में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने घोषणा की थी कि मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों द्वारा पहना जाने वाला परिधान अबाया को फ्रांस के सरकारी स्कूलों में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इमैनुएल मैक्रॉन के लंबे समय से समर्थक और मित्र गेब्रियल अटल ने तब कहा था कि नीति नए स्कूल वर्ष की शुरुआत में लागू होगी।
 
				


