By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया प्रस्तावित सौंग बांध के डैम क्षेत्र का भ्रमण
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया प्रस्तावित सौंग बांध के डैम क्षेत्र का भ्रमण
उत्तराखंड

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया प्रस्तावित सौंग बांध के डैम क्षेत्र का भ्रमण

The Hill India Desk
Last updated: April 8, 2023 9:01 am
The Hill India Desk
Published: April 8, 2023
Share
SHARE

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को प्रस्तावित सौंग बांध के डैम क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित बांध के बनने से पूरे देहरादून शहर और आसपास के गांवों को ग्रेविटी से पीने का पानी मिलने के साथ ही सिंचाई के लिए भी अगले 50 साल तक पानी की आपूर्ति हो सकती है। इस बांध को बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए लगभग सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। अब इस बांध को केवल वित्तीय स्वीकृति मिलनी शेष है। इस बांध को जल्दी से जल्दी मंजूरी दिलाने के लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बांध के बनने से प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना हर घर में नल और नल में जल की पूर्ति भी होगी। इस बांध को बनाने के लिए वो वर्ष 1993 से प्रयास कर रहे हैं। पार्टी के संगठन मंत्री रहते हुए उन्होंने वर्ष 1993 में रायपुर क्षेत्र में इसके लिए लोगों के साथ बैठक की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री बनने पर इस बांध को बनाने के लिए प्राथमिकता पर कार्य किया।

उन्होंने टिहरी के सकलाना पट्टी क्षेत्र में पड़ने वाले घुत्तू गंधक पानी स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह स्थल गंधक के पानी की वजह से पर्यटकों को लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बन सकता है। वर्तमान में यहां पर गंधक के पानी का कुंड बना हुआ है। यह स्थान शहर से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। उन्होंने प्रस्तावित बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के लोगों की समस्या को सुना और मुख्यमंत्री से मिलकर बांध बनने से पहले उपयुक्त विस्थापन नीति बनाने के लिए अनुरोध करने की बात भी कही।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के लोगों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सौंग बांध के लिए काफी काम किया। अब इसकी कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसके बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बनने से देहरादून के लोगों को ग्रेविटी से पेयजल तो मिलेगा ही साथ ही बिजली और सिंचााई के लिए पानी भी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री से मिलकर इस बांध को अंतिम चरण में मंजूरी के लिए अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे अपनी पुरखों की जमीन को न बेंचे। भविष्य में यह क्षेत्र विकास की ऊंचाईयों को छुएगा।

इस दौरे में पूर्व सीएम के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पूर्व राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, कलम सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह पंवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख खेमपाल, अमित सिंह नेगी, इतवार सिंह रमोला, अनिल ऐरला, राजेंद्र मनवाल, भाजपा के डोईवाला मंडल के पदाधिकारी, पार्षद और अन्य नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand: उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर, CM धामी ने दी आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि
Uttrakhand : राज्य में पांचो लोक सभा सीटो पर लहरायेगा भाजपा का परचम: CM
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय आवास देहरादून में, “पंचायती वन निर्देशिका 2023” का किया विमोचन
धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 17 प्रस्तावों पर मुहर, अदानी पावर से 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी
पीपलकोटी टनल हादसे में खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 10 लापता मजदूरों के शव बरामद; 12 घायल अस्पताल में भर्ती
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डशिक्षा

कलेक्टर की क्लास में 60 छात्र फेल! विराट कोहली के बारे में सब पता, लेकिन संविधान-सेल और खाद पर नहीं दे पाए जवाब; प्राचार्य-शिक्षक को नोटिस

The Hill India News
The Hill India News
September 12, 2026
गढ़वाल विवि में बदला छात्र राजनीति का मिजाज! ABVP का मजबूत गढ़ ढहा, हिमांशु भंडारी की बंपर जीत; विरोधी गुटों ने मारी बाजी
पिथौरागढ़ में बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही! चीन सीमा को जोड़ने वाला 170 फीट लंबा बैली ब्रिज बहा, तीन घाटियों का संपर्क कटा
ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के दोनों अहम पदों से इस्तीफा; बोले- ‘मेरी वजह से पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं आनी चाहिए’
पौड़ी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की बंपर जीत, अध्यक्ष-सचिव समेत 3 बड़े पदों पर कब्जा; कैंपस में जमकर गूंजे जीत के नारे
उत्तराखंड में बैंक हड़ताल से थमी बैंकिंग सेवाएं, फाइव-डे बैंकिंग समेत 6 मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; अब बड़े आंदोलन की चेतावनी
चमोली में खतरे की घंटी! जिले का 33% से ज्यादा हिस्सा हाई रिस्क जोन में, 24 फैक्टर्स ने खोली भूस्खलन की पूरी कहानी; सड़क कटिंग और वनक्षरण भी बड़े कारण
निजी गाड़ी से डिलीवरी की तो खैर नहीं! परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा दोपहिया सीज; डिलीवरी बॉय बोले- ‘जितना कमाएंगे नहीं, उससे ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा’
आम Vs खास! मंत्री की दीवार पर आई आफत तो मिनटों में दौड़ा पूरा सिस्टम, अफसरों ने खोले ड्रेनेज के ढक्कन; सवाल- आम आदमी की बारी कब?
धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड ₹25 हजार, खिलाड़ियों के लिए 283 पद रिजर्व, वकीलों को भी बड़ी राहत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?