By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: हिमाचल में अतिवृष्टि पर अध्ययन को भेजा जाएगा यूएसडीएमए का विशेषज्ञ दल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: हिमाचल में अतिवृष्टि पर अध्ययन को भेजा जाएगा यूएसडीएमए का विशेषज्ञ दल
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: हिमाचल में अतिवृष्टि पर अध्ययन को भेजा जाएगा यूएसडीएमए का विशेषज्ञ दल

The Hill India News
Last updated: July 8, 2025 2:12 pm
The Hill India News
Published: July 8, 2025
Share
SHARE

देहरादून, 9 जुलाई 2025: उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का एक विशेषज्ञ दल शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश का दौरा करेगा, जहां हाल में भारी वर्षा के कारण गंभीर आपदा परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं। यह निर्णय मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लिया।

Contents
वर्षा, भूस्खलन और सड़कों की स्थिति की समीक्षामौसम अलर्ट और पूर्वानुमानपुनर्वास कार्यों की स्थितिसचेत ऐप और इमरजेंसी नंबरों का प्रचाररियल-टाइम अलर्ट हेतु व्हाट्सएप समूह बनाने के निर्देशएसओपी और मॉक ड्रिल की तैयारीअहेतुक सहायता 72 घंटे में उपलब्ध कराने पर बल

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियां काफी हद तक समान हैं। ऐसे में हिमाचल में किए जा रहे आपदा प्रबंधन उपायों का अध्ययन करना, उत्तराखण्ड के लिए पूर्व-तैयारी और रणनीति निर्माण में सहायक होगा।


वर्षा, भूस्खलन और सड़कों की स्थिति की समीक्षा

बैठक में प्रदेश में मानसून के प्रभाव, वर्षा की मात्रा, संभावित भूस्खलन क्षेत्रों और बाधित सड़कों की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि:

  • सभी बंद सड़कों को शीघ्र खोलने,
  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और आवश्यक उपकरणों की अग्रिम तैनाती,
  • और घटनास्थल पर 15 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों की बहाली पर विशेष बल दिया।


मौसम अलर्ट और पूर्वानुमान

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य जिलों में आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अब तक राज्य में 317.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें बागेश्वर (765.5 मिमी), चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून सर्वाधिक प्रभावित रहे हैं।


पुनर्वास कार्यों की स्थिति

सचिव सुमन ने बताया कि वर्ष 2012 से अब तक 258 गांवों के 2853 परिवारों का पुनर्वास किया जा चुका है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 337 परिवारों को पुनर्वास सहायता के लिए 12.16 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई है। राज्य आपदा मोचन निधि और राज्य सेक्टर से कुल 175.50 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न जिलों को जारी की गई है।


सचेत ऐप और इमरजेंसी नंबरों का प्रचार

मुख्य सचिव ने ‘सचेत’ मोबाइल ऐप को आपदा के समय महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन से इसे डाउनलोड करने की अपील की। साथ ही उन्होंने आपदा संबंधी इमरजेंसी नंबर – 112, 1070 और 1077 – का जनजागरूकता के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।


रियल-टाइम अलर्ट हेतु व्हाट्सएप समूह बनाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने तहसील स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, ताकि मौसम संबंधी चेतावनियां एवं अलर्ट 15 मिनट के भीतर संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं तक पहुंच सकें। उन्होंने एसईओसी के संचार साधनों – वायरलेस सेट, सैटेलाइट फोन – की कार्यशीलता की भी समीक्षा की।


एसओपी और मॉक ड्रिल की तैयारी

मुख्य सचिव ने राज्य व जिला स्तर पर आपात परिचालन केंद्रों के लिए स्वतंत्र मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने और समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आपदा के समय किसी भ्रम या विलंब की स्थिति न बने।


अहेतुक सहायता 72 घंटे में उपलब्ध कराने पर बल

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित व्यक्तियों को अहेतुक सहायता अधिकतम 72 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही संपत्ति के नुकसान का त्वरित सर्वेक्षण सुनिश्चित कर आवश्यक राहत प्रदान करने को कहा।


इस समीक्षा बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप, डीआईजी राजकुमार नेगी, यूएसडीएमए विशेषज्ञों और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नई दिल्ली : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
इंडिया-पाक मैच से पहले दबोचे गए लश्कर का दो आतंकवादी, देश को दहलाने देने की थी साजिश
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने लगाए 996 CCTV कैमरे, RTI से हुआ खुलासा
केरलम में ‘ताज’ का सस्पेंस खत्म: कल होगा नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, खरगे और राहुल की बैठक में फाइनल हुआ फॉर्मूला!
चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर मंत्री डा. धन सिंह रावत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?