क्राइमफीचर्ड

एल्विश की अय्याशी: नोएडा में कराता था ‘रेव पार्टी’, विदेशी लड़कियों की एंट्री सहित 9 जहरीले सांप बरामद

खबर को सुने

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस‘ के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से ही एल्विश यादव रफूचक्कर है। पुलिस की FIR के मुताबिक एल्विश यादव नोएडा में रेव पार्टी कराता था। इसमें बताया गया है कि इस पार्टी में प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों की भी एंट्री होती थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एल्विश के गैंग में शामिल 5 लोगों को धर दबोचा है। पुलिस की FIR के मुताबिक एल्विश यादव की रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल एल्विश यादव अभी मामले में फरार है।

Elvish yadav- India TV Hindi
Image Source : VIDEO GRAB/FILE PHOTO

पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उनके कब्जे से 9 जहरीले सांप बरामद हुए हैं। इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस एल्विश यादव को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। ये नोएडा के थाना सेक्टर 49 का मामला है। पुलिस ने बताया थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा वादीकी तहरीर के आधार पर एलविश यादव सहित 6 व्यक्तियों के खिलाफ पार्टी करने और सांपों का जहर उपलब्ध कराने के संबंध में FIR दर्ज करते हुए बैंक्वेट हॉल से 5 आरोपी- राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 9 सांप मिले हैं। इस मामले के संबंध में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। फिलहाल आरोपी एल्विश यादव इस मामले में फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button