देशफीचर्ड

राहुल गांधी ने “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के दौरान, असम में पहुँचते ही कहा कि यहां की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है

खबर को सुने

राहुल गांधी ने गुरुवार को हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारत में ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ शायद असम में है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नगालैंड से असम में प्रवेश करने के तुरंत बाद गांधी ने सत्तारूढ़ BJP और RSS की जमकर आलोचना की। BJP और RSS पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे ‘नफरत फैला रहे हैं और जनता का पैसा लूट रहे हैं।’ अपने संबोधन में राहुल ने एक बार फिर मणिपुर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां गृह युद्ध जैसे हालात हैं।

https://twitter.com/i/broadcasts/1vOxwjDarlgJB

गांधी ने शिवसागर जिले के हालोवाटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है। हम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे।’ मणिपुर पर बोलते हुए गांधी ने कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है। मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद पिछले साल 3 मई को पहली बार झड़पें हुई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button