देशफीचर्ड

दिल्ली के डीजीपी बने देवेश चंद्र श्रीवास्तव, स्पेशल सीपी क्राइम शालिनी सिंह को डीजीपी पुडुचेरी बनाया गया

खबर को सुने

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंडमान निकोबार के डीजीपी देवेश श्रीवास्तव को दिल्ली भेज दिया है। दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी क्राइम शालिनी सिंह को डीजीपी पुडुचेरी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस ट्रैफिक पुलिस स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल को डीजीपी अंडमान निकोबार बनाया गया। बता दें कि साल जून 2023 में उन्हें अंडमान निकोबार का डीजीपी नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान वो अरुणाचल प्रदेश, गोवा, दिल्ली और मिजोरम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बता दें कि देवेश चंद्र श्रीवास्तव आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र को कोलघाट के रहने वाले हैं। इससे पहले वो अंडमान निकोबार और मिजोरम के डीजीपी पद पर रह चुके हैं। बता दें कि देवेश चंद्र श्रीवास्तव साल 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले डीजीपी बनाए जाने से पूर्व दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे। बता दें कि दिल्ली पुलिस में वह संयुक्त पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त लाइसेंसिंग सहित इंटेलिजेंस ब्यूरों एवं ओएनजीसी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button