फीचर्डविदेश

अमेरिकी युद्धपोत समेत अन्य कई जहाजों पर घातक हमला, पेंटागन में मची भारी खलबली

खबर को सुने

इजरायल-हमास युद्ध के बीच लाल सागर में एक अमेरिकी युद्धपोत पर घातक हमले की खबर आ रही है। लाल सागर में कई वाणिज्यिक जहाजों को भी निशाना बनाया गया है। इससे पेंटागन में खलबली मच गई है। फिलहाल हमलावर के बारे में पता नहीं चल पाया है। ब्रिटेन की खुफिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी युद्धपोत को ड्रोन हमले से निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी युद्धपोत के साथ ही कई वाणिज्यिक जहाजों पर लाल सागर में रविवार को हमला हुआ। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने यह जानकारी दी। पेंटागन ने कहा, ‘‘हम यूएसएस कार्नी और लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के संबंध में रिपोर्टों से अवगत हैं और जैसे ही विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी हम प्रदान करेंगे।’’

ब्रिटिश सेना ने पहले लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमला और विस्फोट होने की जानकारी दी थी। इस हमले को इजराइल-हमास युद्ध से जुड़े क्षेत्र पश्चिम एशिया में समुद्री हमलों की बढ़ती घटनाओं के रूप में देखा जा रहा है। पेंटागन के रक्षामंत्रालय ने इस हमले के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। मगर ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले में यमन का हाथ हो सकता है। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में जहाजों पर काफी पहले से हमले किये जा रहे हैं। विद्रोही इजरायल को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल भी दाग रहे हैं। इससे पहले भी यमन लाल सागर में कई हमले कर चुका है। यमन हमास के समर्थन में इजरायल के खिलाफ जंग लड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button