By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: संसद का मानसून सत्र में गतिरोध पर बनी सहमति, लोकसभा में सोमवार से सामान्य कार्यवाही की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > संसद का मानसून सत्र में गतिरोध पर बनी सहमति, लोकसभा में सोमवार से सामान्य कार्यवाही की उम्मीद
देशफीचर्ड

संसद का मानसून सत्र में गतिरोध पर बनी सहमति, लोकसभा में सोमवार से सामान्य कार्यवाही की उम्मीद

The Hill India News
Last updated: July 25, 2025 8:11 am
The Hill India News
Published: July 25, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया है, लेकिन लगातार व्यवधान के बाद अब गतिरोध टूटता दिख रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच बिहार की मतदाता सूची पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर सहमति बन गई है। ऐसे में सोमवार से लोकसभा की सामान्य कार्यवाही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Contents
पांचवें दिन भी नहीं चला प्रश्नकालबिड़ला ने जताई नाराज़गी, नियमों के पालन की अपीलकारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि के बाद फिर हंगामासर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, अब नजर सोमवार परअब सबकी निगाहें सोमवार पर टिकीं

पांचवें दिन भी नहीं चला प्रश्नकाल

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई को हुई थी। इसके बाद से लोकसभा में प्रतिदिन विपक्ष के विरोध के चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर हंगामा किया।

प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य ‘एसआईआर वापस लो’ के नारे लगाने लगे, जिससे अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही महज 5 मिनट बाद ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।


बिड़ला ने जताई नाराज़गी, नियमों के पालन की अपील

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन के अंदर तख्तियां लहराने और नारेबाज़ी पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि
“मैं देख रहा हूं कि सदन को नियोजित तरीके से बाधित किया जा रहा है। असहमति का यह तरीका संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।”

उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे प्रश्नकाल को चलने दें, क्योंकि यह वह समय होता है जब सांसद सरकार से जवाबदेही तय करते हैं और जनता के सवाल उठाते हैं।


कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि के बाद फिर हंगामा

सत्र की शुरुआत में सदन ने 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस का उल्लेख किया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा। लेकिन श्रद्धांजलि के कुछ ही देर बाद विपक्षी सांसदों ने पुनः हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कार्यवाही एक बार फिर बाधित हुई।


सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, अब नजर सोमवार पर

दिनभर के घटनाक्रम के बाद, लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, सरकार और विपक्ष दोनों पक्षों ने सदन चलाने पर सहमति जताई है, बशर्ते बिहार में मतदाता सूची संशोधन के मुद्दे पर सरकार चर्चा के लिए तैयार हो।


अब सबकी निगाहें सोमवार पर टिकीं

लगातार पांच दिन तक संसद की कार्यवाही न चल पाने से जनता के सवालों पर बहस और कानून प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब जब सर्वदलीय सहमति बन गई है, तो उम्मीद की जा रही है कि सोमवार से लोकसभा में सामान्य कार्यवाही बहाल होगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड को मिला ‘ग्राम्य विकास भवन’ का तोहफ़ा, सीएम धामी ने किया ₹58.32 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
उत्तर भारत में ठंड बढ़ी: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दक्षिण में बारिश अलर्ट; IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की
बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे अधिकारी, ब्रिगेड परेड मैदान में जुटेंगे दिग्गज; तमिलनाडु में विजय की राह में रोड़ा
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर जारी, यूपी और बिहार का ये रहेगा मौसम का हाल
Uttarakhand: रामपुर तिराहा शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?