By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस निकालेगी ‘जय हिंद’ रैली
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस निकालेगी ‘जय हिंद’ रैली
उत्तराखंड

भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस निकालेगी ‘जय हिंद’ रैली

The Hill India Desk
Last updated: May 25, 2025 2:26 pm
The Hill India Desk
Published: May 25, 2025
Share
SHARE

हल्द्वानी। भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी सफलता हासिल की। सेना के सम्मान में जहां भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में शौर्य तिरंगा यात्रा निकल रही है तो वहीं उत्तराखंड कांग्रेस अब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जय हिंद’ रैली, निकालने जा रही है। जिसकी शुरुआत कुमाऊं की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी से 1 जून से शुरू करने जा रही है। जय हिंद रैली के सफल बनाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस स्वराज आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता के साथ-साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और सम्मान को नमन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ‘जय हिंद’ रैली निकालने जा रही है। उत्तराखंड में इस रैली का शुभारंभ हल्द्वानी से किया जाएगा। यह रैली विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारत की सैन्य ताकत और देशभक्ति को समर्पित होगी। जिसमें हमारे सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की ओर से होने वाली साजिशों और आतंक को मुंहतोड़ जवाब दिया।इस रैली का उद्देश्य है सैन्य बलों के पराक्रम को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सम्मान देना और जनता को यह संदेश देना कि कांग्रेस हमेशा देश के जवानों के साथ खड़ी रही है।
इस दौरान करन महरा ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस रैली के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मोदी सरकार की फेलियर को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री सदन में बयान देते हैं कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी अगर 2 दिन बाद युद्ध विराम कर दी होती तो आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का होता, लेकिन, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान केंद्र सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और एक बड़े व्यापारी के दबाव में आकर युद्ध विराम को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया का भी भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े मंत्री ने अपमान किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के अंदर भी अंदरूनी कलह है। उन्होंने कहा इस रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की गई है। पूर्व सैनिकों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिससे कि ऑपरेशन सिंदूर में शहादत देने वाले सैनिकों को सम्मान मिल सके।

You Might Also Like

Uttrakhand : भारत सरकार ने उत्तराखंड के इन अस्पतालों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा
चंद घंटों में पूरा होगा देहरादून से दिल्ली का सफर
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में की जीएसटी जागरूकता रैली का नेतृत्व
उत्तराखण्ड: कल पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव निरीक्षण
उत्तराखंड: विकासनगर में बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

ऋषिकेश–डोईवाला हाईवे पर 3000 से अधिक पेड़ों के प्रस्तावित कटान का विरोध तेज, कांग्रेस और सामाजिक संगठनों ने सात मोड़ पर किया प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 12, 2026
J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?