By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: CM धामी ने प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय कार्यशाला में किया सहभाग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > CM धामी ने प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय कार्यशाला में किया सहभाग
उत्तराखंड

CM धामी ने प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय कार्यशाला में किया सहभाग

The Hill India Desk
Last updated: April 10, 2023 9:59 am
The Hill India Desk
Published: April 10, 2023
Share
SHARE

Chief Minister of Uttarakhand Pushkar Singh Dhami visited Parmarth Niketan

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय कार्यशाला में किया सहभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, राष्ट्रीय अध्यक्षा वानथी श्रीनिवासन, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्षा  आशा, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत, विधायिका यमकेश्वर रेणु बिष्ट, अजय , उत्तराखंड प्रभारी रेखा कुमारी जी और अनेक समर्पित कार्यकताओं ने किया सहभाग

नारी शक्ति के बिना कोई भी समाज अपनी संपूर्णता और समृद्धि को प्राप्त नही ंकर सकता!

हमारी संस्कृति न तो नूतन है न ही पुरातन है बल्कि वह तो सनातन है!

ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट: परमार्थ निकेतन पधारे उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर सबसे पहले शक्ति का पूजन किया। पूज्य स्वामी जी ने उनका अभिनन्दन किया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और आदरणीय कर्मयोगी पुष्कर सिंह धामी के पुरूषार्थ से पूरा उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। प्रगति के साथ प्रकृति, संस्कृति और संतति का भी ध्यान रखा जा रहा है ताकि विकास तो हो परन्तु हमारी धरोहर और विरासत भी बचे।

मुख्यमंत्री धामी स्वामी चिदानन्द सरस्वती और अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत अपने गौरवशाली इतिहास और दिव्य संस्कृति के कारण पूरे विश्व में एक विशिष्ट स्थान रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के मानव संसाधन को लगातार बेहतर, मजबूत व सशक्त करने हेतु उत्कृष्ट प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारे देश की आधी आबादी को विशेष स्थान और सम्मान प्राप्त हो सके। नारी शक्ति के बिना कोई भी समाज अपनी संपूर्णता और समृद्धि को प्राप्त नही कर सकता।

स्वामी ने कहा कि भारत में विभिन्न संस्कृतियों का संगम है और सनातन संस्कृति से ही नारियों को संस्कृति के केंद्र में रखा गया है परन्तु समय के साथ बहुत कुछ बदला सोचने से लेकर जीवन जीने का ढंग बदला और फिर पितृसत्तात्मक समाज ने सब अपने अनुसार तय किया है। अब समय आ गया है कि निष्पक्ष होकर एक बेहतर सामाजिक संरचना तैयार हो, जहां सही मायनों में पुरुष-स्त्री समान रूप से सशक्त हो। आज यहां पर बैठी सशक्त नारियों को देख कर लगता है वास्तव में भारत महान भारत की ओर बढ़ रहा है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी एक ऐसे पवित्र स्थान पर बैठे हैं जिसका नाम ही परमार्थ है, जो कि प्रत्येक सकारात्मक कार्यो के लिये सदैव आगे रहता है। पूज्य स्वामी महाराज ने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति अर्द्धनारीश्वर की पूजा करने वाली संस्कृति है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है नारी तू नारायणी। हमारी संस्कृति न तो नूतन है न पुरातन है बल्कि वह तो सनातन है।

नारियों ने अपनी साधना, परिश्रम और तप के बल पर अपने को प्रमाणित करने का कार्य किया है। हमारी सांस्कृतिक विरासत में माता का स्थान सबसे श्रेष्ठ माना गया है और कहा गया है कि माँ के आंचल में ही पवित्रता, शुचिता और निस्वार्थ प्रेम मिलता है। एक समय ऐसा था जब पुरूष प्रधान समाज को बढ़ावा मिला परन्तु भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में भारत अपनी सनातन संस्कृति और सनातन युग की ओर पुनः वापस आ रहा है।

नारी शक्ति प्रदेश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। नारियाँ देश और प्रदेश की समृद्ध और गौरवशाली परम्पराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हंै। आप सभी परिवार, संगठन, राज्य और राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिकायें निभा रही हंै।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी और अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

You Might Also Like

Uttrakhand : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देवभूमि उत्तराखंड को एक और सौगात
पिथौरागढ़ में बोले राज्यपाल गुरमीत सिंह- ‘सैनिक कभी भूतपूर्व नहीं होता’, सीमांत विकास और पर्यटन पर दिया बड़ा मंत्र
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Uttarakhand: मशरूम गर्ल दिव्या रावत पुणे से हुई गिरफ्तार, स्थानीय कारोबारी ने लगाया धोखाधड़ी का बड़ा आरोप
उत्तराखण्ड : जिले की प्रत्येक तहसील में हितधारकों के साथ अभी तक कितनी बैठके हुई स्पष्ट करें जिलाधिकारी – सीएस राधा रतूड़ी
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ, डासना जेल पहुंचा रिलीज ऑर्डर; समर्थकों में खुशी की लहर, शाम तक बाहर आने की उम्मीद

The Hill India News
The Hill India News
November 18, 2026
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, 36 मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल; 14,857 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
जौलजीबी मेला हंगामा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत चार कांग्रेसी गिरफ्तार; सीमांत क्षेत्र में सियासत गरमाई
उत्तराखंड-UP के बीच 26 साल पुराना परिसंपत्ति विवाद सुलझने की ओर! सीएम योगी और धामी की अहम बैठक, 20 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का हो चुका निस्तारण
सिर्फ 3.25 लाख रुपये में खरीदें 3 सीटर इलेक्ट्रिक कार! धूप से भी होगी चार्ज, 250 KM की रेंज और बाइक से भी कम आएगा चलाने का खर्च
कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: लश्कर का मोस्ट वांटेड कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराकर मस्जिद में छिपा, घंटों चली मुठभेड़ का अंत
झबरेड़ा जानलेवा हमला मामला: हाईकोर्ट से 17 वर्षीय किशोर को बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज; गिरफ्तारी पर मिली राहत
साइबेरिया में रूसी सेना का बड़ा विमान हादसा, An-12 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश; 19 लोगों की दर्दनाक मौत, तकनीकी खराबी की आशंका से मचा हड़कंप
उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी का बड़ा ऐलान! क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जलवा, CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी; अब मेंटर बनकर तैयार करेंगे युवा खिलाड़ियों की फौज
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?