By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, 9 मजदूर लापता, यमुनोत्री हाईवे बाधित
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, 9 मजदूर लापता, यमुनोत्री हाईवे बाधित
उत्तराखंडफीचर्डमौसम

उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, 9 मजदूर लापता, यमुनोत्री हाईवे बाधित

The Hill India News
Last updated: June 29, 2025 3:13 am
The Hill India News
Published: June 29, 2025
Share
SHARE

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में शनिवार तड़के पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस घटना में कम से कम 9 मजदूरों के लापता होने की खबर है। साथ ही यमुनोत्री हाईवे का 10–12 मीटर हिस्सा वॉशआउट हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

Contents
तड़के तीन बजे हुआ हादसा, रेस्क्यू जारीएसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासन मौके परकृषि भूमि और सड़कों को भी नुकसानश्रद्धालु फंसे, तीर्थयात्रा रोकी गई

तड़के तीन बजे हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक बादल फट गया और निर्माण कार्य में लगे 19 मजदूरों में से 9 लापता हो गए, जबकि 10 को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। सभी मजदूर टेंट में रह रहे थे, जो मलबे की चपेट में आ गया।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासन मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है और लापता मजदूरों की खोजबीन जारी है। उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि राहत व बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

कृषि भूमि और सड़कों को भी नुकसान

बादल फटने और भारी बारिश से कई स्थानों पर खेत मलबे से पट गए हैं और ओजरी, डबरकोट, स्यानाचट्टी जैसे इलाकों में सड़कें भी बंद हो गई हैं। कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

श्रद्धालु फंसे, तीर्थयात्रा रोकी गई

यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले करीब 1,000 से अधिक श्रद्धालु जानकीचट्टी, फूलचट्टी, खरसाली व स्याना चट्टी में फंसे हुए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और उन्हें स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।

प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। यमुनोत्री हाईवे को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन मार्ग को पूरी तरह सुचारू होने में समय लग सकता है।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन आपदा प्रबंधन मोड पर पूरी तरह सक्रिय है।

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2025/06/badal.mp4

राहत कार्य जारी है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए आने वाले कुछ दिन संवेदनशील माने जा रहे हैं। प्रशासन ने सतर्कता और संयम बरतने की सलाह दी है।

You Might Also Like

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए CM योगी के खास निर्देश, ड्रोन के साथ-साथ 2500 CCTV कैमरों से होगी निगरानी
सराकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने गैरसैंण में सीएम धामी से की मुलाकात, ग्रामीण विकास के लिए रखी मांगें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : “योग अनप्लग्ड” से युवा जुड़ेंगे योग की परिवर्तनकारी यात्रा से
Uttarakhand: धारा 34 और 143 से जुड़े वाद तीन माह में निपटाएं: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम, बिल भुगतान के लिए मिलेगा पूरा समय
TAGGED:9 workers missingCloudburst causesdevastation in UttarkashiYamunotri highway blocked
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

The Hill India News
The Hill India News
June 30, 2026
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?