By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केदारनाथ में हेली स्टाफ और पुलिस में झड़प, चोपता में घोड़े-खच्चरों से बर्बरता का वीडियो वायरल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > केदारनाथ में हेली स्टाफ और पुलिस में झड़प, चोपता में घोड़े-खच्चरों से बर्बरता का वीडियो वायरल
उत्तराखंडफीचर्ड

केदारनाथ में हेली स्टाफ और पुलिस में झड़प, चोपता में घोड़े-खच्चरों से बर्बरता का वीडियो वायरल

The Hill India News
Last updated: May 28, 2025 2:08 pm
The Hill India News
Published: May 28, 2025
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग, 28 मई 2025 : उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में बुधवार को एक चार्टर यात्री को दर्शन कराने के दौरान हेली स्टाफ और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। वहीं, दूसरी ओर तृतीय केदार तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है।

Contents
केदारनाथ में हेली स्टाफ और पुलिस भिड़े, तीन घायलचोपता में घोड़े-खच्चरों से मारपीट का मामला गरमाया

केदारनाथ में हेली स्टाफ और पुलिस भिड़े, तीन घायल

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर तीन बजे के करीब एक हेली कंपनी का कर्मचारी चार्टर यात्री को लेकर केदारनाथ मंदिर परिसर पहुंचा और उसे सीधे मंदिर में प्रवेश दिलाना चाहता था। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने यात्री को लाइन में लगकर दर्शन करने को कहा, जिससे विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और एक दरोगा ने कथित रूप से हेली कर्मचारी के साथ हाथापाई की। इस घटना में एक हेली कर्मी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद हेली कंपनियों के दर्जनों कर्मचारी मंदिर परिसर में जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

घटना के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति के अधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रहे, जबकि पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई। यात्रियों के दर्शन में हालांकि कोई व्यवधान नहीं आया।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि, “हेली स्टाफ द्वारा पुलिस कर्मी से अभद्रता की गई, जिस पर मारपीट हुई। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।”

चोपता में घोड़े-खच्चरों से मारपीट का मामला गरमाया

इधर, तृतीय केदार तुंगनाथ यात्रा के चोपता बेस कैंप से एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग घोड़े-खच्चरों के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

ग्राम पंचायत उषाड़ा के युवाओं द्वारा तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर संचालन किया जाता है। बताया गया कि स्थानीय यूनियन और उषाड़ा गांव के संचालकों के बीच विवाद चल रहा था, उसी के बीच यह अमानवीय वीडियो सामने आया है।

पीड़ित पक्ष ने चोपता पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पंचायत प्रशासक कुंवर सिंह बजवाल ने कहा, “बेजुबान पशुओं के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार निंदनीय है। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

एसपी अक्षय कोंडे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है।

You Might Also Like

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से विधायकों की शिष्टाचार भेंट, विकास और आपदा राहत पर हुई चर्चा
ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी करते हुए युवक को रंगेहाथ पकड़ा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी
हिंदू संगठनों ने निकाला जूलुस, पुलिस से भी हुई धक्का-मुक्की
केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, 19 नवंबर को रहेगा दिल्ली में ‘ड्राई डे’
TAGGED:Chopta goes viralClash heli staffhorses and mulespolice in Kedarnathvideo of cruelty
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?