उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने करी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट

चारधाम प्रसाद और उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद भेंट कर दी राज्य की सांस्कृतिक विरासत की झलक

खबर को सुने

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बिड़ला को चारधाम यात्रा से संबंधित प्रसाद और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले विभिन्न स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड न केवल चारधाम जैसे पवित्र स्थलों के कारण, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जैविक विविधता और आध्यात्मिक पहचान के कारण भी देश-विदेश में विशिष्ट स्थान रखता है।


विकास कार्यों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों में पहचान दिलाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखंड सरकार राज्य को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और युवाओं के लिए अवसरों से परिपूर्ण बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button