By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंडस्पोर्ट्स

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात

The Hill India Desk
Last updated: August 29, 2023 1:51 pm
The Hill India Desk
Published: August 29, 2023
Share
SHARE

खेलेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड-रेखा आर्या

देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में बनेगा 200 बेड का छात्रावास

मुख्यमंत्री “खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का हुआ शुभारंभ, 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियो को मिलेंगे हर माह2हजार रुपये

देहरादून : साल में 29 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। ताकि खेल को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों को मोटिवेट किया जा सके। इसी क्रम में आज देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को मोटिवेट किए जाने के लिए “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ किया। यही नहीं, कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

दरअसल, हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल के कैरियर में करीब एक हजार से ज्यादा गोल किए है। साथ ही कई बार गोल्ड मेडल भी जीते थे। “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” के तहत प्रदेश के 14 से 23 साल के चयनित खिलाड़ियों को दो हजार रुपए प्रति महीना प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही हर साल दस हजार रुपए खेल का सामान खरीदने के लिए दिया जाएगा।

वही, सीएम धामी ने खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के महानतम खिलाड़ियों में से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया।

लिहाजा, आज भी ध्यानचंद से प्रेरणा ले रहे है। हॉकी खेल को दुनिया में मेजर ध्यानचंद ने उस समय ऊंचाई पर पहुंचाया जब सुविधाएं न के बराबर थी। ध्यानचंद ने न ही अपना हौसला टूटने दिया और ना ही देश वासियों की उम्मीदें टूटने दी। आज देश में समर्थवान खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है।

खेलो को बढ़ावा देने के लिया सरकार हर संभव बढ़ावा दे रही है। राज्य के प्रतिभाशाली और उभरते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने की योजना शुरू की थी। इसी क्रम ने खेल और खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई जिसमे बड़े प्रावधान किए गए है। ताकि उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में मॉडल बने। साथ ही सीएम ने खिलाड़ियों से कहा कि लगातार प्रयास करते रहने से कठिन से कठिन चीजे सरल हो जाती है। लिहाजा, विकल्प रहित संकल्प से मंजिल प्राप्त होगी।

सीएम धामी की मुख्य घोषणाएं……

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के खिलाड़ियों के लिए 200 बेड के छात्रावास निर्माण कराया जाएगा।हरी सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों के लिए 50 बेड के छात्रावास निर्माण कराया जाएगा।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दैनिक भोजन भत्ता 250 रुपए से बढ़कर भारतीय खेल प्राधिकरण की तरह 480 रुपए प्रतिदिन प्रति खिलाड़ी किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एसी बस और थर्ड एसी रेल कोच में सफर की सुविधा दी जाएगी।

खेल मन्त्री रेखा आर्य ने कहा कि आप सभी बच्चों को यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि आज हमारी सरकार ने “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का भी शुभारंभ किया है ,इस योजना के तहत हम अपने 14 से 23 वर्ष के बच्चों को प्रतिमाह 2 हजार की धनराशि उपलब्ध कराएंगे! और राष्ट्रीय खेलों में सबसे ज्यादा मैडल व पदक हमारे उत्तराखंड के आएंगे!

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजांनदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, निदेशक जितेंद्र सोनकर, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहे!

You Might Also Like

देवभूमि में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ: 9 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, चोटियों पर बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड मे यूटिलिटी यमुना नदी में समाई, तीन की मौके पर मौत
Uttarakhand Big Breaking: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त, हुए घायल
अब उत्तराखंड के आम व्यक्ति को भी उपलब्धता के आधार पर मिल सकेगा उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में कक्ष
देहरादून के हाई-प्रोफाइल बिल्डर की आत्महत्या केस में एफआर: 18 महीने बाद गुप्ता बंधुओं को मिली क्लीनचिट, सवाल बरकरार
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunMinister Rekha AryaUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?