Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

BJP जल्द ही कर सकती है अपना घोषणा पत्र भी जारी, राजनाथ सिंह होंगे घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी कर सकती है. इसके लिए पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में कुल 27 लोग होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निर्मला सीतारमन को समिति का संयोजक जबकि पीयूष गोयल का इस समिति का सह-संयोजक बनाया गया है। इनके अलावा इस समिति में 24 लोग सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

वहीं इस समिति के सदस्यों की बात करें तो इसमें 24 सदस्यों के नाम शामिल हैं। अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, किरेन रिजीजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेद्र प्रधान, भूपेंद्र पटेल, हिमंता विश्वसरमा, विष्णुदेव साय, मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, जुएल ओराम, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखर, विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी, तारीक मंसूर इस समिति के सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724