By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बिहार: वोटर कार्ड के लिए आधार क्यों नहीं मान्य? चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये सफाई
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > बिहार: वोटर कार्ड के लिए आधार क्यों नहीं मान्य? चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये सफाई
देशफीचर्ड

बिहार: वोटर कार्ड के लिए आधार क्यों नहीं मान्य? चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी ये सफाई

The Hill India News
Last updated: July 22, 2025 2:27 am
The Hill India News
Published: July 22, 2025
Share
SHARE

बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एक अहम हलफनामा दायर किया है। इस हलफनामे में आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) बनवाने के लिए आधार कार्ड को वैध दस्तावेज के तौर पर शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि यह संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत मतदाता की पात्रता प्रमाणित नहीं करता।

Contents
नामांकन में 90% से अधिक सहभागिता, कोई भी मतदाता छूटे नहीं – चुनाव आयोगआधार क्यों नहीं, बाकी दस्तावेज क्यों मान्य?राजनीतिक दलों की रिकॉर्ड भागीदारीविश्वास बहाली की पहल, सुधार की दिशा में कदम

नामांकन में 90% से अधिक सहभागिता, कोई भी मतदाता छूटे नहीं – चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में बताया कि 90% से अधिक नागरिकों ने SIR अभियान के तहत नामांकन फॉर्म भर दिए हैं। आयोग ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए, खासकर समाज के गरीब, वंचित और हाशिए पर मौजूद समुदायों को प्राथमिकता दी गई है।


आधार क्यों नहीं, बाकी दस्तावेज क्यों मान्य?

चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर कार्ड बनवाने के लिए 11 प्रकार के दस्तावेजों की सूची तैयार की गई है, लेकिन आधार कार्ड को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि यह किसी व्यक्ति की नागरिकता या मतदान के अधिकार की पुष्टि नहीं करता।

हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि यह दस्तावेजों की संकेतात्मक (indicative) सूची है, न कि अंतिम। जरूरत पड़ने पर अन्य दस्तावेजों को भी स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन अब तक ऐसा कोई उदाहरण सामने नहीं आया है।


राजनीतिक दलों की रिकॉर्ड भागीदारी

चुनाव आयोग ने कहा कि यह पहली बार है जब सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की इतनी व्यापक भागीदारी देखने को मिली है। राज्य में 1.5 लाख से अधिक बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) तैनात किए गए हैं, जो बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ मिलकर सूची अपडेट करने में जुटे हैं।


विश्वास बहाली की पहल, सुधार की दिशा में कदम

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यह पुनरीक्षण अभियान उन चिंताओं और सवालों के बाद शुरू किया गया, जो राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों की ओर से मतदाता सूची को लेकर उठाए गए थे। आयोग का कहना है कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

पिछले कुछ समय से बिहार में मतदाता सूची की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठ रहे थे। कई स्थानों पर नाम छूटने और फर्जी नाम जोड़ने के आरोप लगे थे। ऐसे में चुनाव आयोग ने इस विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत की है।

You Might Also Like

Himachal Pradesh: शिमला में सड़क हादसा, यात्रियों को ले जा रही बस पलटी 4 की मौत 3 गंभीर रूप से घायल
Uttarakhand : उद्यान विभाग में हुए घोटाले में दायर याचिका मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई !
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर भारत ने जताया शोक; विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहुंचे दूतावास, कूटनीतिक हलचल तेज
बिहार में राजनीतिक भूचाल: एनडीए की प्रचंड बढ़त, महागठबंधन 36 पर सिमटा — बीजेपी–जदयू में सबसे बड़ी पार्टी बनने की होड़ तेज
PM मोदी की सुरक्षा जिम्मेदारी संभालेंगे ये IPS ऑफिसर, जाने! कौन है SPG के नवनियुक्त निदेशक?
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा

The Hill India News
The Hill India News
October 1, 2026
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
‘पलटूराम’ से ‘वोट चोरी’ तक… हरिद्वार में हरीश रावत के तीखे तेवर, ‘टाइगर इज बैक’ पोस्टर के साथ निकली धन्यवाद संवाद यात्रा
दिवाली पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! पूरी तरह बैन नहीं, लेकिन 24 घंटे पटाखे चलाने की भी नहीं मिलेगी छूट; तय समय पर ही इस्तेमाल के संकेत
I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में बड़ा ऐलान! खड़गे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, SIR से लेकर बैलेट पेपर तक 6 बड़ी मांगों पर जोर
महेंद्र भट्ट के गृह क्षेत्र में ABVP को बड़ा झटका! नागनाथ पोखरी छात्रसंघ चुनाव में आर्यन ग्रुप का दबदबा, सभी प्रमुख पदों पर जीत
झबरेड़ा डबल मर्डर का आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; बहन और पड़ोसी युवक की हत्या के बाद चार दिन से था फरार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?