By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी ख़बर : CMO दफ्तर में छापा! एसीएमओ और लेखाकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बड़ी ख़बर : CMO दफ्तर में छापा! एसीएमओ और लेखाकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड

बड़ी ख़बर : CMO दफ्तर में छापा! एसीएमओ और लेखाकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

The Hill India Desk
Last updated: May 9, 2023 6:37 am
The Hill India Desk
Published: May 9, 2023
Share
SHARE

CMO दफ्तर में छापा! एसीएमओ और  लेखाकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में आज सबसे बड़ी कार्रवाई विजिलेंस की टीम ने की है विजिलेंस की टीम ने सीएमओ दफ्तर में छापा मारकर एसीएमओ तपन कुमार शर्मा समेत एक अन्य युवक अनिल जोशी को ₹16000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, बता दे अभी भी कार्रवाई जारी है।

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित सीएमओ दफ्तर में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात एसीएमो व एक संविदा कर्मचारी को ट्रैप किया है। इस मामले एसीएमओ व संविदा कर्मचारी से एसीएमओ के कार्यालय में विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है। हंगामे के मद्देनजर सिडकुल चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ तैनात हैं। विजिलेंस टीम का नेतृत्व सीओ दीपशिखा अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है।

इस मामले में एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा का कहना है कि कार्यवाही होने के बाद पूरी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। छापेमारी की कार्यवाही से सीएमओ दफ्तर में हड़कंप मच गया है। ख़बर लिखे जाने तक विजिलेंस टीम की कार्यवाही जारी थी। सभी लोग एक कमरे में पूछताछ की जा रही है।

एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शिकायत कर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता पुत्र स्व0 शोबन सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष (श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति) से स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के निदान हेतु उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गये प्रचार प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग करते हुए अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र श्री शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रुद्रपर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रांसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को रिश्वत की धनराशि रू 16000/- लेते हुए रंगे हाथों तथा अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्व0 आर आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ० पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ0प्र0 हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया।

आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीतला, हल्द्वानी की अदालत में दिनांक 09.05.2023 को प्रस्तुत किया जाएगा।

शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई। ट्रैप टीम में अन्य सदस्य निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हे0 का0 दीप जोशी, हे0 का जगदीश बोरा तथा का0 नवीन कुमार सम्मिलित रहे।

“भ्रष्ट्राचार के खिलाफ आगे आएं और टोल फ्री नंबर 1064 पर कॉल करें”

You Might Also Like

उत्तराखंड में दर्दनाक अग्निकांड: चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत
Uttarakhand : देर रात सड़क पर उतरीं DM सोनिका , PWD अफसरों को लगाई फटकार, दिए दिशा निर्देश
उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव परिणाम: सत्ता विरोधी लहर पर भारी पड़ा दीपक जोशी का आक्रामक अभियान, नए चेहरों के उदय से बदली ब्यूरोक्रेसी की राजनीति
उत्तराखण्ड : प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं-सीएम धामी
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया पर्यावरण सेवियों का सम्मान, प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का लिया संकल्प
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

SBI में बड़ा डेटा लीक! डार्क वेब पर पहुंचे 3,897 ग्राहकों के निजी रिकॉर्ड, नाम-पता से लेकर लोन के दस्तावेज तक उजागर

The Hill India News
The Hill India News
October 21, 2026
देहरादून में पद्मश्री योगी ऐरन के ‘जंगल-मंगल’ पर हमला! 50 लोगों की भीड़ पर तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप, जमीन के दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल! डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बोले—संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और विकास योजनाओं को गति देना प्राथमिकता
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने 15 मिनट में ट्रेन खंगालकर 3 आरोपियों को दबोचा
गैरसैंण के विकास पर बीजेपी में घमासान! पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी बोले—‘कुंभकर्ण 6 महीने में जागता था, विधायक 5 साल से सोए हैं’; अनिल नौटियाल ने आरोपों पर दिया जवाब
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर देश की सियासत गरम, CJP के दो नेता तिहाड़ जेल पहुंचे; राहुल गांधी से केजरीवाल तक ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश के किसान से उत्तराखंड के राजभवन तक! कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन, जानिए विधायक से सांसद और राज्यपाल बनने तक का पूरा सफर
उत्तराखंड में ई-चालान काटना आसान, वसूली बनी बड़ी चुनौती! अब बकाया जुर्माना नहीं भरने वालों की RC, फिटनेस और वाहन ट्रांसफर सेवाओं पर लग सकती है रोक
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक से पहले मां गंगा की शरण में पहुंचे CM धामी और मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली में INDIA गठबंधन के मार्च से हाई अलर्ट! राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा अपडेट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?