Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
क्राइमदेशफीचर्ड

गर्लफ्रेंड की नौकरी से नाखुश था BF बनाया काम छोड़ने का दबाव, नहीं मानी तो उतार दिया मौत के घाट

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की हत्या उसके पुरुष मित्र ने की है। बताया जा रहा है कि महिला का मित्र उसकी नौकरी की प्रकृति से नाखुश था। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी। यह घटना शनिवार को जयनगर के शालिनी मैदान में हुई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इसी बात को लेकर गिरीश ने चाकू से फरीदा पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने फरीदा को खून से लथपथ हालत में देखा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान एक लॉज में रहने वाली कोलकाता की 42 वर्षीय फरीदा खानम के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हत्या के आरोप में 32 वर्षीय गिरीश नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि फरीदा एक ‘स्पा’ में काम करती थी और गिरीश एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मित्र थे। उन्होंने बताया कि गिरीश, फरीदा के काम की प्रकृति को लेकर नाखुश था और उस पर काम छोड़ने के लिए दबाव बनाता था। इस वजह से उन दोनों के बीच झगड़े हुआ करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724