By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अगरतला : भारत के युवाओं ने दुनिया भर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई है: द्रौपदी मुर्मु
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > अगरतला : भारत के युवाओं ने दुनिया भर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई है: द्रौपदी मुर्मु
देशफीचर्ड

अगरतला : भारत के युवाओं ने दुनिया भर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई है: द्रौपदी मुर्मु

The Hill India News
Last updated: October 12, 2022 4:27 pm
The Hill India News
Published: October 12, 2022
Share
SHARE

राष्ट्रपति त्रिपुरा पहुंचीं; संपर्क, शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन/ शिलान्यास किया

इन परियोजनाओं में न्यायिक अकादमी और विधि विश्वविद्यालय भी शामिल हैं

राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग और जलमार्ग की विभिन्‍न नई परियोजनाओं के साथ पूर्वोत्तर विकास क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है : राष्ट्रपति मुर्मु

 

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने आज (12 अक्टूबर, 2022) को नरसिंहगढ़, अगरतला में त्रिपुरा राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन किया और त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

एक अन्य कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति ने रबिंद्र सतबार्षिकी भवन अगरतला से वर्चुअल माध्यम से कैपिटल कॉम्पलेक्स, अगरतला में एमएलए हॉस्टल का उद्घाटन किया और महाराजा बीरेंद्र किशोर माणिक्य संग्रहालय तथा सांस्कृतिक केंद्र, आईआईआईटी-अगरतला एवं सड़क, स्कूल और छात्रों के लिए छात्रावास से संबंधित त्रिपुरा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

रबिंद्र सतबार्षिकी भवन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज शुरू की गईं परियोजनाओं से त्रिपुरा में न सिर्फ कनेक्टिविटी, शिक्षा, न्यायिक प्रणाली और विधायिका को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य की समृद्ध संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि व राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, त्रिपुरा की आधारशिला रखते हुए बहुत खुशी महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में, एनएलयू ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज अर्थव्यवस्था के विकास के साथ कानूनी पेशे का भी कई आयामों में विस्तार हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एनएलयू त्रिपुरा न केवल पूर्वोत्तर में, बल्कि पूरे देश में कानूनी शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के युवाओं ने दुनिया भर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई है। उन्हें विश्वास जताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी, अगरतला का स्थायी परिसर सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र के विकास और हमारे युवाओं की प्रगति के लिए एक समग्र शिक्षा प्रणाली आवश्यक है। उच्च शिक्षा के साथ-साथ हमें प्राथमिक शिक्षा पर ज्यादा जोर देना चाहिए। उन्होंने यह देखकर खुशी व्यक्त की कि त्रिपुरा की राज्य सरकार के साथ मिलकर उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय ने ‘विद्या-ज्योति मिशन 100’ का शुभारम्भ किया है। इसके तहत मौजूदा 100 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्ता वाले शैक्षणिक संस्थानों में परिवर्तित किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। आज, राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग और जलमार्ग की विभिन्न नई परियोजनाओं के साथ क्षेत्र के विकास को एक नई गति मिल रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र 2025 तक भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि त्रिपुरा के प्रतिभाशाली और मेहनती लोगों, विशेष रूप से युवाओं की आकांक्षाएं, नवाचार और उद्यमिता के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: सीएम धामी ने लक्ष्य सेन को स्वर्ण पदक जीतने पर फोन पर दी बधाई।
भारत का पहला गहरे समुद्र सूक्ष्मजीव अनुसंधान केंद्र होगा नेल्लोर में स्थापित
केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, 19 नवंबर को रहेगा दिल्ली में ‘ड्राई डे’
Dehradun: जनता की अदालत में ‘न्याय’ का त्वरित एक्शन: डीएम सविन बंसल ने 212 फरियादियों की सुनी पुकार, मानवीय फैसलों से जीता दिल
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दुर्घटनादेशफीचर्ड

हिमाचल में दर्दनाक त्रासदी: लाहौल-स्पीति में चलती टैक्सी पर गिरी विशाल चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
बागेश्वर में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी पर रोक: बाल्टी से किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं ने बताईं यात्रा की चुनौतियां और सुविधाओं की कमी
नीट पेपर लीक विवाद पर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच निर्णायक वार्ता: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, कई मुद्दों पर बनी सहमति, आज फिर होगी अहम बैठक
8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल: 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठकें, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तीन महीने में फैसला
सोने में गिरावट, चांदी ने दिखाई दम: कुछ घंटों में बदली बाजार की चाल, निवेशकों की बढ़ी उलझन
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन: संवाद की राह पर बढ़े कदम, फैसले पर छिड़ी तारीफ और आलोचना की बहस
‘मैंने ऐसा नहीं कहा था’: भ्रामक रिपोर्टिंग पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- बिना याचिका कोई मामला सूचीबद्ध नहीं हो सकता
बजरंग सेतु पर बदलेगा श्रद्धालुओं का अनुभव: कांच वाले हिस्से पर शुल्क, कांवड़ यात्रा में रहेगा प्रतिबंध; सुरक्षा के लिए बनेगी मानक संचालन प्रक्रिया
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?